अनोखा तीर, हरदा। जिला पंजीयक दिनेश कौशले ने न्यायालय परिसर हरदा एवं आसपास में स्थित लायसेंसधारी 4 स्टाम्प वेंडर एवं 2 सेवा प्रदाताओं के कार्य स्थल के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये जाने पर लायसेंस निलंबित करने के आदेश जारी किए हंै। जिन स्टाम्प वेंडर्स के लायसेंस निलंबित किए गए हैं उनमें न्यायालय परिसर हरदा में स्थित सुशांत मिश्रा, जयशंकर दुबे, बसंत राजपूत व संदीप शर्मा शामिल है। इसी प्रकार वर्धमान काम्प्लेक्स न्यायालय परिसर के सामने स्थित सेवा प्रदाता अजय शर्मा व दीपाली गार्गव के लायसेंस भी निलंबित किए हंै। जिला पंजीयक श्री कौशले ने बताया कि संबंधित स्टाम्प वेंडर्स व सेवा प्रदाताओं को 16 जून को समक्ष में उपस्थित होकर अपना जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हंै। जवाब संतोषजनक न पाये जाने पर अनुज्ञप्ति निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी।
4 स्टाम्प वेंडर व 2 सेवा प्रदाताओं के लायसेंस निलंबित

391 Views


