Skip to content
Saturday, 17 October 2026
सभी

शहर में आवारा कुत्तों का आतंक आए दिन लोगों पर कर रहे हैं हमला,

2 min read
Text Size:

शहर में आवारा कुत्तों का आतंक आए दिन लोगों पर कर रहे हैं हमला,

 श्री समर्पण श्री संस्थान शहर के लोगों को आवारा कुत्तों से निजात दिलाने लिया जन सहयोग।

अनोखा तीर नर्मदापुरम। शहर में विगत कई दिनों से देखा जा रहा है कि आवारा कुत्तों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है, जो आए दिन लोगों को काट रहे है इनके काटने से लोगों की जान भी जा रही है, नगरपालिका के पास इन आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए न तो टीम बनाई है और न ही वाहन, पर्याप्त फंड होने के बाद भी नगरपालिका इस ओर ध्यान नहीं दे रही हैं। अत: शहर के नागरिकों से अपील है कि अपनी सुरक्षा टैक्स के अलावा अतिरिक्त फंड भी नगरपालिका को देवे जिससे नगरपालिका आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए वाहन और टीम की व्यवस्था कर सके। इस अभियान की शुरुआत इंदिरा चौक से हुई जिसमें व्यापारी और आम जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उनके द्वारा भी यह सुझाव आए कि नगर पालिका नर्मदापुरम को जल्द से जल्द गाड़ी खरीदना चाहिए और कुत्तों को पकड़ने में एक्सपर्ट की टीम बुलाई जानी चाहिए जिससे कुत्तों के बढ़ते हुए आतंक को खत्म किया जा सके। क्योंकि लगातार इनकी संख्या शहर में बढ़ती जा रही है और उनके रोकथाम के लिए नगर पालिका के पास कुछ भी साधन नहीं है संस्था के स्वदेश सैनी ने बताया कि इस अभियान में आम जनता ने अपना सहयोग दिया और सहयोग से प्राप्त राशि को जल्द ही नगर पालिका को सीएमओ मैडम को प्रदान किया जाएगा ताकि वह गाड़ी व स्टाफ की व्यवस्था कर सके और कुत्तों के फैल रहे आतंक को जल्द से जल्द रोक सके इस दौरान स्वदेश सैनी, अंकित सैनी, प्रिंस साहू, रहमान खान, विशाल चावरिया, संदीप खिल्लारे, दीपक मंन्द्रे, गौरव धानक, रितेश मालवीय, ऋतिक मालवीय, अयान कुरैसी, पियूष मीना, अनुज सोनी, अंशराज राजपूत आदि

373 Views
What do you think?

Leave a Reply