भाजपा हरदा नगर में लगाएगी 1100 पौधे

अनोखा तीर, हरदा।  भारतीय जनता पार्टी हरदा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 साल पूर्ण होने पर ११०० पौधे रौपेगी। भाजपा नगर अध्यक्ष नितेश बादर ने बताया कि केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार देश में चहुमुंखी विकास एवं पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता रखते हुए विकसित भारत के संकल्प के साथ अग्रसर है। इस कड़ी में कल 5 जून पर्यावरण दिवस के अवसर पर 11  पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत करेंगे।

271 Views

Leave a Reply