Skip to content
Monday, 26 October 2026
खरगोन

भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने ऑपरेशन सिंदूर की खुशी आतिशबाजी और रैली निकालकर की जाहिर

2 min read
Text Size:

विकास पवार बड़वाह – ये आज का भारत है,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत है,ये अमित शाह और राजनाथ सिंह का भारत है।अब भारत में होने वाली अप्रिय घटना को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।यह बात पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह तोमर ने भारत के सैनिकों द्वारा पाकिस्तान पर होने वाले ऑपरेशन सिंदूर की खुशी जाहिर करने के दौरान शहर के मुख्य चौराहे पर कही ।उल्लेखनीय है कि विगत कुछ दिनों पहले ही पहलगाम में करीब 27 निर्दोषों को आतंकियों ने गोली मारकर जाना से मारा था । जिसका बदला भारत के सैनिकों ने प्रधानमंत्री मोदी के ऑपरेशन सिंदूर के तहत लिया है ।जिसके चलते पाकिस्तान में भारतीय सैनिकों ने हमला कर मृतकों के परिवार को न्याय दिलाने की शुरुवात की है ।इस स्ट्राइक की खुशी को जाहिर करने के उद्वेश्य से पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह तोमर के नेतृत्व में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ढोल ढमाकों के साथ शहर के जय स्तंभ चौराहे पर एकत्र हुए। जहा सभी ने आतिशबाजी की और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।जबकि एमजीरोड पर रैली भी निकाली । जहा पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री तोमर ने कहा कि यदि अब पाकिस्तान ने इस तरह की कोई भी अप्रिय घटना को अंजाम दिया ।तो अब उन दोषियों को घर में घुसकर मारा जाएगा । उन्होंने कहा कि अभी स्ट्राइक हुई है यह तो ट्रेलर है,अभी तो पिक्चर बाकी है ।इस मौके पर भाजपा नेता रोमेश विजयवर्गीय,महेंद्र अमई,सुरेंद्र पंड्या,निखिलेश खंडेलवाल,गौतम खंडेलवाल,कपिल पटेल,यश चौरसिया,चंदू जाट सहित अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे ।

 

1,002 Views
What do you think?

Leave a Reply