Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
खरगोन

चोरी का मशरुका मिलने पर फरियादी ने शाल श्रीफल से बड़वाह पुलिस का किया सम्मान

2 min read
Text Size:

विकास पवार बड़वाह – शहर के जयंती माता रोड स्थित एक सुने मकान में उस समय चोरी की वारदात हुई थी,जब पूरा परिवार शादी समारोह में शामिल होने गया था। उक्त घटना 16 जनवरी 2025 की दरमियानी रात मे घटित हुई थी ।इस दौरान अज्ञात बदमाशों द्वारा घर से दो सोने के हार, दो सोने की चेन, झूमकी दो जोड, चांदी के रमझोल, मछली जोड 3 बिछोडी , कडा, एक जोड चादी के इरोदे, तथा नगदी करीब 70 हजार रुपये कुल कीमती करीब 7 लाख रुपए का सामान चोरी हुआ था । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बड़वाह मे अपराध क्रमांक 25/2025 धारा 331(4), 305 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था। उक्त चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए बड़वाह थाना प्रभारी बड़वाह बलराम सिंह राठौर के नेतृत्व मे थाना बड़वाह की पुलिस टीम ने इस घटना से जुड़े आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की थी ।

जिनके पास से चोरी हुए पूरे सामान जप्त किया गया था ।

 चोरी गया मशरुका फरियादी को किया सुपुर्द —

इस चोरी के मामले में माननीय न्यायालय द्वारा फरियादी को उसका चोरी गया मशरुका सुपुर्द किया गया। फरियादी द्वारा अपने परिवारजनों के साथ बड़वाह थाने जाकर थाने के पुलिसकर्मियों का शॉल श्रीफल देकर सम्मान किया व आभार व्यक्त किया गया ।

876 Views
What do you think?

Leave a Reply