Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
होशंगाबाद / नर्मदापुरम

बीती रात रेत ठेका कंपनी के कर्मचारियों एवं ग्रामीणों में विवाद, बोलेरो गाड़ी पर किया हमला

2 min read
Text Size:

दोनों पक्षों थाने में की रिपोर्ट

सेमरी हरचंद– क्षेत्र में अवैध रेत का उत्खनन एवं परिवहन करने वाले सक्रिय हैं जिन्हें अब किसी का डर नहीं है और वह बैखोब होकर अवैध रेत का उत्खनन कर परिवहन कर रहे हैं जिससे राजस्व एवं माइनिंग विभाग सहित ठेका कंपनी को भी इसका घाटा सहन करना पड़ रहा है। हालांकि ठेका कंपनी के लोगों ने अब अवैध रेत उठाने बालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है और इनकी फ्लाइंग टीम रात दिन में गस्त कर रही है आलम यह है कि अवैध रेत का परिवहन करने वालों एवं ठेका कंपनी के कर्मचारियों में आए दिन विवाद की स्थिति बन रही है। बीती 1 मार्च की रात कंपनी के कर्मचारीयों और ग्राम पालादेवरी के कुछ लोगों में विवाद हो गया जिसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया मारपीट की शिकायत कंपनी के कर्मचारियों द्वारा पुलिस चौकी सेमरी हरचंद में भी दर्ज कराई गई है।

 कंपनी के इंचार्ज सत्यम राजपूत ने बताया कि कंपनी के पांच लोग बोलेरो कार से ग्राम पालादेवरी अपने काम से गए थे तभी गांव के कुछ लोगों ने गंदी गंदी गालियां दी एवं कंपनी कर्मचारियों के साथ लाठी डंडे से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए बोलेरो गाड़ी पर लाठी डंडों से हमला कर दिया जिससे गाड़ी का पीछे का कांच टूट गया एवं अन्य जगह से गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है कर्मचारियों ने आकर इसकी जानकारी मुझे दी इसके बाद पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है

 इस मामले में चौकी प्रभारी आकाश दीप पचाया ने बताया कि रेत ठेका कंपनी के लोगों एवं पालादेवरी के कुछ लोगों मैं बीती रात झगड़ा हुआ है दोनों पक्षों द्वारा गाली गलौज मारपीट की शिकायत थाने में की गई है पूरा मामला क्या है इसकी जांच की जा रही है।

587 Views
What do you think?

Leave a Reply