राज्यसभा सांसद, विधायक और जिला प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में..

 

अनोखा तीर के वार्षिक पंचांग कैलेंडर का हुआ विमोचन

अनोखा तीर, नर्मदापुरम। अनोखा तीर न्यूज पेपर के वार्षिक कैलेंडर पंचांग का स्थानीय सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने विमोचन किया। राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने कहा कि अनोखा तीर नर्मदापरम जिले से जो वार्षिक पंचांग का कैलेंडर निकाला है। उसमें नर्मदापुरम जिले की प्राचीन धरोहर को भी प्रकाशित किया गया है। इस पंचांग से जिले के लोगों को ऐतिहासिक धरोहर की जानकारी मिलेंगी, अनोखा तीर की यह सार्थक पहल है। मैं अनोखा तीर परिवार की टीम को बधाई देती हूं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने कहा कि अनोखा तीर ने प्रथम वर्ष नर्मदापुरम जिले से पहली बार वार्षिक पंचांग का कैलेंडर निकाला है। इस पंचांग से जिले के लोगों को ऐतिहासिक धरोहर की जानकारी मिलेगी। मैं अनोखा तीर परिवार की टीम बधाई देता हूं। अनोखा तीर न्यूज पेपर के वार्षिक कैलेंडर का सोहागपुर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह न भी विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अनोखा तीर ने प्रथम वर्ष नर्मदापुरम जिले से पहली बार वार्षिक पंचांग का कैलेंडर निकाला उनकी टीम को मैं बधाई देता हूं। विमोचन अवसर पर नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीना ने कहा कि अनोखा तीर के वार्षिक कैलेंडर में नर्मदापुरम जिले की समस्त प्राचीन धरोहर में मां नर्मदा के विश्व प्रसिद्ध सेठानी हिंगलाज माता मंदिर, सलकनपुर विजयशन देवी धाम मंदिर, नर्मदापुरम किला सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी सहित अन्य धरोहर को प्रकाशित है। इस पंचांग से जिले के लोगों को ऐतिहासिक धरोहर की जानकारी मिलेगी। अनोखा तीर की यह सार्थक पहल है। डिप्टी कलेक्टर बबीता राठौर ने कहा कि अनोखा तीर ने प्रथम वर्ष नर्मदापरम जिले से वार्षिक पंचांग का कैलेंडर निकाला है। उसमें नर्मदापुरम जिले की समस्त प्राचीन धरोहर में मां नर्मदा के विश्व प्रसिद्ध सेठानी हिंगलाज माता मंदिर सलकनपुर विजयशन देवी धाम मंदिर नर्मदापुरम किला सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी सहित अन्य धरोहर को प्रकाशित है। इस पंचांग से जिले के लोगों को ऐतिहासिक धरोहर की जानकारी मिलेगी अनोखा तीर की यह सार्थक पहल है। अनोखा तीर न्यूज पेपर के वार्षिक कैलेंडर के विमोचन नर्मदापुरम के पत्रकारों ने भी किया। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार राजीव अग्रवाल, बृजेन्द्र सिंह पटेल, बलराम शर्मा, ललित मालवीय, अनोखा तीर के जिला ब्यूरोचीफ गजेन्द्र राजपूत, पत्रकार सीमा कैथवास, अनोखा तीर नगर संवाददाता बसंत मांझी सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे। इस दौरान पत्रकारों ने कहा कि अनोखा तीर ने प्रथम वर्ष नर्मदापरम जिले से पहली बार वार्षिक पंचांग का कैलेंडर निकाला है। जिसमें नर्मदापुरम जिले की प्राचीन धरोहरों का वर्णन है। वहीं कैलेंडर में चौघड़िया, राशिफल, बस की समय सारणी, सर्पाकाल दोष जैसी जानकारी पंचांग में दी है। अनोखा तीर की यह सार्थक पहल है। जिस पर हम अनोखा तीर परिवार की टीम को बधाई देते हैं।

Views Today: 2

Total Views: 80

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!