Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

पुलिस कप्तान एक्शन में…

2 min read
Text Size:

 

–पूरे जिले में एक साथ चली रात भर कॉम्बिंग गश्त

 -पकड़े कई फरार आरोपी, पुलिस अधिकारी और १८५ पुलिसकर्मियों ने संभाला मोर्चा

अनोखा तीर, हरदा। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस कप्तान अभिनव चौकसे एक्शन में है। इसी के चलते सम्पूर्ण जिले एक साथ रातभर कॉम्बिंग गश्त चलाई गई। इस कॉम्बिंग गश्त में पुलिस ने अपराधियों के घर दंबिश दी और कई फरार वांरटियों को धरदबोचा। साथ ही देर रात घुमने वाले लोगों और वाहन चालकों से भी पूछताछ की गई। एसपी के निर्देशन में पुलिस अधिकारियों सात थाना प्रभारी और १८५ पुलिसकर्मियों ने बुधवार-गुरूवार की दरमियानी रात कॉम्बिंग गश्त करते हुए विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के अंतर्गत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में रात्री में कॉम्बिंग गश्त का संचालन किया गया । इस दौरान सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना स्टाफ की टीम बनाकर अलग-अलग क्षेत्रों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हेतु रवाना किया गया। पुलिस कप्तान चौकसे एवं जिले के समस्त पुलिस अधिकारी लगातार भ्रमण पर रहे । तलाशी अभियान में पुलिस बल द्वारा गुण्डे -बदमाशों के घरों पर दबिश दी गई । रात्री में गस्त के दौरान रास्ते में घूमते मिले लोगो से गहन पूछताछ की गई साथ ही जिले की सीमाओं से आने वाले वाहनो को चेक कर चालकों से भी पूछताछ की गई । कॉम्बिंग गस्त के दौरान समंस,वारंट,अवैध शराब, जुआ, आर्म्स, गुंडा- बदमाश, ईनामी आरोपियों, वाहन चेकिंग आदि प्रभावी कार्यवाहियां करते हुए सम्पूर्ण जिले के थानों में 15 बेमियादी वारंट, 35 गिरफ्तारी वारंट, 22 जमानती वारंटो की तामिली की गई । पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

113 Views
What do you think?

Leave a Reply