Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

शराब के लिए रुपए नहीं दिए तो रेस्टोरेन्ट संचालक से की मारपीट, अस्पताल में भर्ती

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। बुधवार-गुरूवार की दरमियानी रात १२ बजे नेशनल हाइवे स्थित एक रेस्टोरेन्ट पर एक अरोपी ने रेस्टोरेन्ट संचालक युवक से मारपीट की। मारपीट में युवक घायल हो गया जिसे देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। वहीं कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामला विवेचना में लिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार देर रात १२ बजे नेशनल हाईवे सर्विस रोड स्थित छोटी हरदा के पास पंडित रेस्टोरेन्ट के संचालक दीपक पिता मुकेश शर्मा निवासी छोटी हरदा से आरोपी सुनिल पिता दीवान कमेड़िया निवासी छोटी हरदा ने शराब के लिए रुपए की मांग की। जिस पर दीपक ने उसे रुपए देने से मना कर दिया। जिसके बाद आरोपी सुनिल ने उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट की घटना में दीपक को शरीर पर कई चोट आई। घटना के बाद घायल को उसके पिता जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका उपचार जारी है। इधर पुलिस ने आरोपी सुनिल के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

104 Views
What do you think?

Leave a Reply