Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

आज साढ़े 4 घंटे बंद रहेगी विद्युत सप्लाई

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। बिजली कंपनी द्वारा आज शुक्रवार को जिला पंचायत फीडर का मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस दौरान कई प्रमुख कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली कंपनी के सहायक अभियंता राकेश सिलोरिया ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। प्रभावित क्षेत्रों में ग्वालनगर, विकास नगर, अलकापुरी, मां रेवा सिटी, श्रीनगर, श्यामा नगर, जय शक्ति होम्स, साईं आर्य कॉलोनी, पैरासिटी कॉलोनी, मेजर जोशी और गुलाब सिटी शामिल हैं। इन सभी इलाकों में साढ़े चार घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली कंपनी ने नागरिकों से असुविधा के लिए सहयोग की अपील की है और सुझाव दिया है कि वे अपनी दैनिक गतिविधियों की योजना इसी के अनुसार बनाएं।

403 Views
What do you think?

Leave a Reply