Skip to content
Saturday, 31 October 2026
बैतूल

संभागायुक्त ने देखी नल जल योजनाओं की स्थिति

1 min read
Text Size:

चौपाल लगाकर ग्रामीणों से की चर्चा, नल जल योजनाओं का व्यवस्थित संधारण करने के दिए निर्देश

शालाओं का निरीक्षण कर बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता परखी

बैतूल– संभागायुक्त नर्मदापुरम के जी तिवारी सतत भ्रमण कर मैदानी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में संभागायुक्त श्री तिवारी ने जिले की तहसील घोड़ाडोंगरी के ग्राम अर्जुनगोंदी और सीताखेड़ी में सोलर पैनल से संचालित नल जल योजनाओं के संचालन की स्थिति देखी। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को नल जल योजनाओं के संधारण के संबंध में जानकारी ली और पंचायत से समन्वय कर उक्त योजनाओं का व्यवस्थित संधारण करने के निर्देश दिए।

संभागायुक्त श्री तिवारी ने इस दौरान ग्राम अर्जुनगोंदी और सीताखेड़ी में प्राथमिक शालाओं का निरीक्षण भी किया। उन्होंने यहां बच्चों से पाठ्य पुस्तक पढ़वाकर उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता भी परखी। संभागायुक्त श्री तिवारी ने इन ग्रामों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से चर्चा कर नल जल योजनाओं सहित अन्य योजनाओं के संचालन के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने यहां ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। निरीक्षण के दौरान संयुक्त आयुक्त जी सी दोहर, एसडीएम अभिजीत सिंह, कार्यपालन यंत्री श्री बघेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

397 Views
What do you think?

Leave a Reply