
विकास पवार बड़वाह – सुराणा नगर कालोनी स्थित संचालित ब्रह्माकुमारीज़ केंद्र पर शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय ध्यान दिवस का आयोजन हुआ । जहा प्रथम ध्यान दिवस के अवसर पर बी.के अनिता दीदी ने ध्यान के महत्व को बताते और समझाते हुए कहा कि ध्यान हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग हैं । मानव के लिए उसके जीवन में ध्यान के बिना किसी भी कार्य को सम्पन्न करना कठिन हैं । इसलिए किसी भी कार्य को करने के लिए सहज ही कहा जाता हैं कि ध्यान से करो । अतः सर्वप्रथम हमे हमारे मन का ध्यान रखना चाहिए । क्योंकि मन से स्वास्थ्य व संबंधों का सुख जुड़ा है और जब यह ही सुखद हैं, तो आत्म दर्शन से परमात्म मिलन की यात्रा सहज ही पूर्ण की जा सकती हैं । इस अवसर पर सभी को प्रथम ध्यान दिवस की बधाई देते हुए दीदी ने राजयोग ध्यान करवाया व परमात्म मिलन की अनुभूतियो के साथ ही समस्त प्रकृति व अन्य सभी आत्माओ को धन्यवाद देते हुए सभी ने ॐ ध्वनि के माध्यम से पवित्र प्रकम्पन फैलाए । कार्यक्रम का संचालन केंद्र के नितिन भाई साहब ने किया और सभी का आभार माना ।

Views Today: 2
Total Views: 368

