Skip to content
Saturday, 17 October 2026
नर्मदापुरम

एमपी के नर्मदापुरम से दिल दहला देने वाली तस्वीर आई सामने

2 min read
Text Size:

 

– युवक को नग्न कर पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

अनोखा तीर, नर्मदापुरम। नगर में एक युवक को नंगा कर तीन से चार युवक बेल्ट और लात घूसों से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। जबकि एक युवक पिटाई का वीडियो बना रहा है। युवक को नंगा कर पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में पिटने वाला युवक आरोपियों से लगातार माफ करने की गुहार लगाता हुआ दिखाई दे रहा है। बावजूद इसके आरोपी युवक की पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद देहात थाना पुलिस ने फरियादी करन की शिकायत पर आरोपी राघव गोस्वामी, हरिओम गोस्वामी और रितिक गोस्वामी के खिलाफ गंदी-गंदी गालियां देकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। मामले में एसडीओपी पराग सैनी ने बताया कि मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। लेकिन वीडियो वायरल होने की जानकारी नहीं है। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है। सूत्रों की माने तो आरोपियों ने युवक को किसी युवती से बातचीत करने के शक में रसूलिया से गाड़ी से अगवा कर डोलरिया क्षेत्र में ले जाकर खेत में मारपीट की और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला करीब 15 दिन पुराना है। देहात थाना पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद मंगलवार को फरियादी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल युवक को अगवा कर डोलरिया क्षेत्र में ले जाने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

371 Views
What do you think?

Leave a Reply