दस्तखत कर स्कूल से चले जाते हैं शिक्षक

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

एक कमरे में लग रहा 8वीं तक का स्कूल

 

अनोखा तीर, सोहागपुर। शिक्षकों की लापरवाही लगातार उजागर हो रही है। फिर भी ब्लाक में ऐसे भी शिक्षक हंै जिन्हें किसी का डर नहीं है। टेलसिर माध्यमिक स्कूल में 32 छात्र है जिनमें 3 प्राथमिक शाला में बाकी के सभी छात्र-छात्राएं मिडिल स्कूल में दर्ज हैं, जिन्हें पढ़ाने 3 स्थाई शिक्षक और एक अतिथि शिक्षक नियुक्त किये गए हैं। स्कूल एक कमरे में संचालित हो रहा है, न तो विभागीय अधिकारियों को इस तरफ ध्यान है न ही जिम्मेदार जनशिक्षक द्वारा कभी अधिकारियों को शिक्षकों द्वारा की जा रही लापरवाही की शिकायत की गई। बता दें कि टेलसिर माध्यमिक विद्यालय में विकास सूर्यवंशी प्रधान पाठक हैं जिनकी लगातार शिकायत आती रही है कि वे दस्तखत करके घर आ जाते हैं। मंगलवार को जब मीडियाकर्मियों ने स्कूल का दौरा किया तो विकास सूर्यवंशी शाला में नहीं मिले, दूसरे शिक्षक राजेंद्र पटेल भी लापरवाही करते आ रहे हैं। उन्होंने शाला की शिक्षिका नीतू यादव के व्हाट्सएप पर अवकाश का आवेदन बिना स्वीकृति का भेज रखा था। विद्यालय की छात्राओं ने बताया कि प्रधान पाठक विकास सूर्यवंशी आते नहीं है और आते हैं तो दस्तखत करके लौट जाते हंै। मिडिल स्कूल टेलसिर का संचालन शिक्षिका नीतू यादव और अतिथि शिक्षक कृतिका शर्मा द्वारा किया जा रहा था। एक साथ सभी छात्राओं ने कहा कि नीतू यादव और अतिथि शिक्षक कृतिका शर्मा प्रतिदिन आती हैं और पूरे टाइम स्कूल में रहती है। मामले को लेकर जब बीआरसी राकेश रघुवंशी से चर्चा की गई तब उन्होंने कार्यवाई की बात कही। साथ ही तत्काल विद्यालय के निरीक्षण के लिए बीएसी पोहप सिंह अहिरवार और जनशिक्षक राजेश दीक्षित को भेजा, जिसके बाद दोनों जिम्मेदार अधिकारियों ने कार्यवाई सुनिश्चित की है। वहीं बीआरसी कार्यालय से दोनों शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हंै। वहीं सोमवार को ग्राम बोरना गुजर में 4 बजे के पूर्व शाला बंद कर शिक्षक नदारद हो गए थे।

इनका कहना है

विकास सूर्यवंशी की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। पहले भी कारण बताओ नोटिस जारी किए जा चुके हंै, अब वेतन काटने की कार्यवाई सहित वरिष्ठ अधिकारियों को इनके संबंध में लिखा जाएगा।

– राकेश रघुवंशी, बीआरसी सोहागपुर।

Views Today: 2

Total Views: 424

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!