Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

श्रमिक संपर्क अभियान के तहत गांव-गांव जाकर जानी समस्याएं

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री प्रबल पवार ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ के वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ द्वारा 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक चलने वाले श्रमिक संपर्क अभियान के अंतर्गत वन क्षेत्र के कई गांव में घर-घर जाकर श्रमिक संपर्क किया गया। जिसमें ग्राम सोडलपुर, आलमपुर, रहटगांव, नजरपुरा, धनगांव, छीरपुर, कासरनी, आमसागर, सिंगनपुर में संपर्क अभियान के तहत श्रमिकों से अपील की गई है कि संगठन से जुड़कर केन्द्र सरकार एवं मध्यप्रदेश सरकार की योजनाओं का एवं मूलभूत सुविधा का लाभ लें। इस अभियान में सैकड़ो जनजाति कृषि ग्रामीण मजदूरों एवं कार्यकर्ता लोगों ने संघ में काम करने की इच्छा जाहिर की। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री प्रबल पवार एवं वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथ भाटी ने बताया कि संपर्क अभियान के बाद संघ की जिला बैठक तय कर जो कार्यकर्ता संगठन में काम करने की इच्छा रखते हैं, उन्हें आमंत्रित किया जाएगा एवं सदस्यता ग्रहण कराई जाएगी। इसके बाद जिला एवं ब्लॉकों नई कार्यकारिणी बनाई जाएगी। उसमें उचित व्यक्तियों को दायित्व दिया जाएगा, जिससे हमारे संगठन की मजबूती हो एवं सभी जनजाति समाज को हमारे संगठन के माध्यम जोड़कर व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ दिलवाया जा सके। इसी प्रकार हरदा जिले में वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ के सभी कार्यकर्ता टोली बनाकर जिले की हर ब्लाक में अभियान के तहत संपर्क कर रहे हैं।

480 Views
What do you think?

Leave a Reply