अनोखा तीर, हरदा। इंडेल मनी फाइनेंस, जो भारत में प्रमुख वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनियों में से एक है ने हरदा, मध्यप्रदेश में अपनी नई शाखा का उद्घाटन किया है। यह शाखा विशेष रूप से गोल्ड लोन सेवाओं पर केंद्रित है, जो ग्राहकों को सोने के आभूषणों के बदले त्वरित लोन प्रदान करेगी। इस अवसर पर इंडेल मनी फाइनेंस की ब्रांच मैनेजर महिमा मालवीया ने कहा हरदा में गोल्ड लोन की नई शाखा का उद्घाटन हमारे लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। हम यहां के लोगों को सरल, पारदर्शी और त्वरित गोल्ड लोन सेवाएं प्रदान करेंगे। जिसमें ब्याज दर एवं प्रसंस्करण शुल्क न्यूनतम होगी। हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हमारे ग्राहक अपने कठिन समय में बिना किसी तनाव के वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकें। नई शाखा में विशेष ऑफ़र और प्रचार योजनाओं की भी शुरुआत की गई है, जो ग्राहकों को गोल्ड लोन के लिए आकर्षक लाभ प्रदान करेंगी।

