नगर के वार्डो में पूरे उत्साह के साथ मनाया नवरात्रि पर्व,गरबे और महाआरती कर मनाई नवरात्रि की अष्टमी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

पुलिस प्रशासन की यातायात व्यवस्था पर अनदेखी, जयंती माता जाने वाले भक्तों के लिए बनी परेशानी का कारण

विकास पवार बड़वाह – नवरात्रि पर्व का उत्साह इस बार कई वार्डो में देखने को मिल रहा है । जहा युवाओं द्वारा नौ दिवसीय नवरात्रि पर्व को लेकर माताजी के पंडाल सजाए और उस पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की ।जबकि वार्डो की महिला और युवती सहित युवाओं ने भी गरबे में अपनी सहभागिता निभा रहे है ।ऐसे गरबे के आयोजन नगर की तारा नगर,आदर्श नगर कालोनी,कवर कालोनी,कस्तूरबा मार्ग,नागेश्वर मंदिर शीतला माता मंदिर परिसर,तिलक मार्ग,गोल बिल्डिंग गणेश मार्ग सहित अन्य वार्डो में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर प्रतिदिन गरबे और सांस्कृतिक आयोजन आयोजित करवाए गए। उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी नवरात्रि पर्व के दौरान तिलक मार्ग और शीतला माता मंदिर परिसर में विराजित दुर्गा प्रतिमा के पंडाल में 108 दीपों से माताजी की महाआरती हो रही है ।

आदर्श नगर में महाआरती और गरबे का हुआ आयोजन —-

आदर्श नगर कालोनी में विगत कई वर्षों से नवरात्रि पर्व के उपलक्ष में माता चौक पर दुर्गा माताजी का शानदार पंडाल सजाकर मूर्ति स्थापना की जा रही है । जहा गुरुवार को अष्टमी के अवसर पर सवा किलो कपूर से माताजी की महाआरती की गई ।इस आरती में कालोनी की महिलाओं पुरुष सहित युवाओं ने उपस्थित होकर धर्म लाभ लिया ।जिसके बाद कालोनी में ही स्थित त्रिनेश्वर महादेव मंदिर के बगीचे में कालोनी की महिला, युवतियां और युवाओं ने भी गरबे किए ।गरबे में शामिल सभी महिलाओं और युवतियों ने गुजराती वस्त्र धारण कर गरबे किए।

जयंती माता में उमड़ा भक्तो का सैलाब —-

नगर से तीन किमी दूर जयंती माता मंदिर में गुरुवार अल सुबह से भक्तों द्वारा माताजी के दर्शन लाभ लेने का सिलसिला शुरू हुआ । जो संध्या आरती के बाद तक जारी रहा । यहा बड़वाह ही नहीं करीब 50 किलोमीटर दूर से भी माता के भक्त दर्शन करने पहुंचे ।इस दौरान बड़वाह के काका ग्रुप द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी खिचड़ी प्रसादी का आयोजन किया। यह प्रसादी दोपहर आरती के बाद वितरण करना शुरू किया ।जो शाम 7 बजे तक जारी रहा ।इस दौरान ग्रुप सदस्यों के साथ उनके परिजन भी इस आयोजन में शामिल हुए ।इस मौके पर पार्षद सुनील चौधरी,आशीष जैन,बबलू पटेल,हेमंत वर्मा,दीपक जैन,अंतिम जिंदल,मिंटू भाटिया,राजू अरोरा,नरेंद्र तिवारी सहित अन्य सदस्यों ने भक्तों को खिचड़ी प्रसादी वितरण की ।जयंती माता मंदिर में इस बार पार्किंग स्थल का रहा टोटा —-इस वर्ष जयंती माता मंदिर के एक छोर पर वन विभाग द्वारा नगर वन बनाने के लिए निर्माण कार्य करवाया जा रहा है ।यह वह स्थान है जहां पहले श्रद्धालु अपने चार और तीन पहिया वाहन पार्क कर मंदिर जाते थे। लेकिन इस वर्ष उस स्थान पर निर्माण कार्य होने और बाउंड्रीवाल बनने से मंदिर आने वाले भक्तों को पार्किंग स्थल का अभाव रहा ।

ऐसी स्थिति में जिसे जहा जगह मिली उसने अपने वाहन वही साइड से पार्क कर दिए । इस अव्यस्था से कई श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करने के साथ ही जाम की स्थिति से निपटना पड़ा । हालाकि इस व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस प्रशासन ने चार पहिया वाहन को मंदिर से कुछ दूरी पर सड़क किनारे ही पार्क करवाए ।जिसके कारण भक्तों को माता के दरबार में आने के लिए कई दूर तक पैदल चलना मजबूरी बना । जबकि मंदिर में आने वाले भक्तों की संख्या और हर वर्ष बिगड़ने वाली इस यातायात व्यवस्था को लेकर एसडीओपी श्रीमती अर्चना रावत और थाना प्रभारी बलराम राठौड़ को भी मीडिया सदस्यों द्वारा सुझाव दिए गए ।लेकिन विभागीय अधिकारियों ने नवरात्रि के चलते इस आवश्यक यातायात व्यवस्था को लेकर कोई रणनीति नहीं बनाई ।जिसके कारण भक्तों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा ।वही पार्किंग व्यवस्था और वन क्षेत्र में खुले स्थान के अभाव में प्रतिवर्ष भक्तों को कालंका माता मंदिर मार्ग से जयंती माता लाने छोड़ने वाली बस सुविधा से भी भक्तो को वंचित रहना पड़ा ।यदि प्रशासन जयंती माता प्रांगण में वाहन पार्किंग की उचित व्यवस्था करता तो शायद हजारों भक्तों को विकट परेशानीयो का सामना नहीं करना पड़ता ।लेकिन इस वर्ष पुलिस प्रशासन की अनदेखी कई भक्तों के लिए परेशानी का कारण बनी ।

Views Today: 2

Total Views: 492

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!