लड़की का अश्लील वीडियो उसके होने वाले पति को बताने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

शादी टूटने के बाद लड़की ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या।

तरुण मेहरा, सेमरी हरचंद – आरोपी द्वारा लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर उसके होने वाले पति को बताया गया था इसके बाद लड़की का रिश्ता टूट गया था जिसे लेकर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी और उसने एक सुसाइड नोट लिखकर गई थी जिसमें आरोपी जीशान अली को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया था। दिनांक 28/ 9/ 2024 को पुलिस में मर्ग कायम किया और फिर के बाद लड़के की तलाश शुरू कर दी। इसके बाद लड़की के परिजनों ने लड़की का शव सड़क पर रख कर घटना का विरोध कर चक्का जाम किया था। इस मामले में पुलिस को आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। चौकी प्रभारी आकाशदीप पचाया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 108 बीएनएस का कायम किया गया था जीशान अली पिता मुश्ताक अली भूरा ड्राइवर को बंजारा मोहल्ला शोभापुर से 1.10.2024 को गिरफ्तार कर धारा 66 आईटी एक्ट का इजाफा किया गया। इसके बाद आरोपी को सुहागपुर न्यायालय में पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल दाखिल किया गया। इस मामले में एसपी गुरु करण सिंह, एसडीओपी संजू चौहान के निर्देशन में टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई थी। आरोपी को पकड़ने में सेमरी हरचंद पुलिस चौकी प्रभारी आकाशदीप पचाया, एएसआई नरेश रघुवंशी, प्रधान आरक्षक अनिल मालवीय, आरक्षक दीपक पाराशर, आरक्षक जितेंद्र घनवारे की अहम भूमिका रही। और आरोपी को 48 घंटे के अंदर पकड़ लिया गया।

330 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!