Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
खरगोन

ग्राम सिरलाय की महिलाओं के आवेदन का असर, आबकारी विभाग हुआ सक्रिय

2 min read
Text Size:

विकास पवार बड़वाह – ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सिरलाय में विगत कई सालों से जगह जगह अवैध रूप से कच्ची पक्की शराब बेची जा रही है।जिस पर अंकुश लगाने वाले जिम्मेदार अधिकारी आज तक केवल कार्यवाही करने तक ही सीमित है । ऐसी स्थिति में ग्रामीण महिलाओं का परेशान होना वाजिब है ।लेकिन कुछ दिनों पहले ही महिलाओं के सब्र का बांध टूटा और अवैध शराब बिक्री से परेशान कई महिलाएं बड़वाह थाने पहुंची । जहा सरपंच राजकुमार वर्मा ने भी महिलाओं का समर्थन कर इस अवैध शराब बिक्री के ठिकानों से विभाग को अवगत करवाया ।जिसके बाद स्थानीय आबकारी उपनिरीक्षक आरएस पुरोहित ने लगातार 10 दिन दिनों तक सर्चिंग कर दो बार कार्रवाई की ।जबकि उनकी पहरी नजर आज भी ग्राम सिरलाय क्षेत्र में बनी हुई है ।

महिलाओं के आवेदन के बाद आबकारी विभाग हुआ सक्रिय —

इस अवैध शराब बिक्री की कार्यवाही को लेकर आबकारी उपनिरीक्षक आर.एस पुरोहित ने बताया कि ग्राम सिरलाय में कच्ची शराब पर पाबंदी लगाने के लिए वहा की स्थानीय महिलाओं ने सरपंच राजकुमार वर्मा की उपस्थिति में पुलिस थाने में कुछ दिनों पहले एक आवेदन दिया था। तभी से आबकारी विभाग इस अवैध शराब को लेकर लगातार सर्चिंग कर रहा था। इसी बीच करीब 6 दुकान और मकानों में दबिश दी गई ।मंगलवार को भी एक घर में अवैध शराब बेचने की सूचना मिली थी। जहा जाकर घर से 15 पाउच देशी प्लेन शराब, 8 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई । साथ ही आरोपी राजाराम पिता रामभरोसे उम्र 48 को हिरासत में लेकर प्रकरण पंजीबद्ध किया है।हालाकी अवैध शराब बिक्री पर यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी ।

344 Views
What do you think?

Leave a Reply