Skip to content
Friday, 30 October 2026
खरगोन

राष्ट्रीय स्तर के बास्केट बॉल खिलाड़ी विनय गोरे ने कहा खेल के क्षेत्र में है

2 min read
Text Size:

सुनहरा अवसर, परिश्रम से निखारिये अपनी प्रतिभा

बड़वानी:-स्पोर्ट्स का क्षेत्र बहुत आकर्षक है। इसमें उज्जवल भविष्य बनाने के सुनहरे अवसर उपलब्ध हैं। आप खिलाड़ी के रूप में भी करियर बना सकते हैं और खेल शिक्षक के रूप में भी। आप व्यक्तिगत खेल या टीम खेल का चयन कीजिये और परिश्रम से अपनी प्रतिभा निखारिए। अच्छे कोच के मार्गदर्शन में खेल की बारीकियाँ सीखिये। बीपीएड और एमपीएड कीजिये। नेट तथा पीएचडी स्पोर्ट्स में भी होती है। स्कूल या कॉलेज में आप खेल शिक्षक बन सकते हैं। स्थानीय, प्रांतीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अनेक खेल गतिविधियां होती हैं। आप अपनी खेल प्रतिभा के दम पर देश और दुनिया में चमक सकते हैं। आप अपने जीवन का स्पष्ट लक्ष्य तय कीजिये। उसे प्राप्त करने के लिए पूरे मनोयोग से जुट जाइए। प्रथम शिक्षक माँ होती हैं। माता-पिता का सम्मान कीजिये। किताबों से दोस्ती कीजिये। ये बातें बास्केट बाल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी और पाँच विषयों में स्नातकोत्तर की उपाधियाँ प्राप्त कर चुके विनय गोरे ने प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी के स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा खेलकूद और करियर विषय पर आयोजित कार्यशाला में युवा विद्यार्थियों को संबोधित और प्रेरित करते हुये कहीं। श्री गोरे ने प्रेरक कविताओं, कहानियों, घटनाओं और उदाहरणों के माध्यम से युवाओं में जोश तथा उत्साह का संचार किया। राष्ट्रीय खेल दिवस के संदर्भ में दो दिवसीय आयोजन प्राचार्य डॉ. वीणा सत्य के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें कार्यकर्ता प्रीति गुलवानिया, राहुल भंडोले, डॉ. मधुसूदन चौबे आदि ने विद्यार्थियों को हॉकी के जादूगर ध्यानचंद के व्यक्तिव और उपलब्धियों से अवगत करवाया गया तथा युवाओं को खेल के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया गया।

301 Views
What do you think?

Leave a Reply