हरदा:-कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रूपचंद जाटव एवं डॉक्टर मुकेश कुमार बनकोलिया ने ग्राम अजरूद माल, अजरूद रैयत, कड़ोला राघव व कुकड़ापानी सहित अन्य ग्रामों में सोयाबीन फसल का निरीक्षण किया। कृषि वैज्ञान केन्द्र प्रमुख डॉ. संध्या मूरे ने किसानों को सलाह दी है कि जिले में किसानों के खेत में सोयाबीन फसल में पत्तियों पर अनियमित रूप से बिखरे लाल भूरे धब्बे दिखाई दे रहे है। इनके दिखाई देने पर छिड़काव के लिये कॉपर ऑक्सिक्लोराइड 400 ग्राम $ कासुगामायसीन 400 ग्राम प्रति एकड़ की दर से छिड़काव करें। पावर पंप द्वारा पानी प्रति एकड़ 100 से 120 लीटर का उपयोग करें। किसी भी प्रकार की फसल संबंधी समस्या होने पर केन्द्र के वैज्ञानिक से संपर्क कर दवाओं का उपयोग करें।
119 Views

