राजस्व,पुलिस और नगर पालिका ने सयुक्त रूप से निकाली तिरंगा रैली

बड़वाह – नगर पालिक द्वारा बुधवार सुबह नगर के मुख्य मार्गो पर तिरंगा रैली निकाली ।जिसकी शुरुआत सीआईएसएफ गेट से की गई ।इस दौरान समस्त प्रशासनिक अधिकारी,कर्मचारी और नपा कर्मचारी यात्रा में शामिल हुए ।जिन्होंने अपने हाथो में तिरंगा फहराते हुए भारत माता की जय और हर घर तिरंगा के उद्घोष लगाए ।
यह तिरंगा यात्रा नगर के एमजी रोड,मुख्य चौराहा,बस स्टेंड रोड से होकर नपा परिसर पहुंची ।
जहा यात्रा का समापन हुआ।
इस मौके पर एसडीएम प्रताप सिंह अगास्या ने बताया की यह तिरंगा यात्रा भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी हर घर तिरंगा अभियान 9 अगस्‍त से 19 अगस्‍त की अवधि में पुरे उत्‍साह के साथ मनाया जाना है । इस आदेश अनुसार राजस्व,पुलिस और नगर पालिका ने सयुक्त रूप से तिरंगा रैली का आयोजन किया गया । यह तिरंगा रैली नगर पालिका, पुलिस प्रशासन एवं समस्‍त विभागो के अधिकारियो कर्मचारियो के साथ निकाली गई। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य जनमानस में देशभक्ति की भावना और राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता लाना है।इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक नागरिक को अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। ताकि आगमी 15 अगस्त को सभी रहवासी अपने घरों पर तिरंगा लगाए । इस आयोजन के पश्‍चात नगर पालिका अध्‍यक्ष राकेश गुप्‍ता द्वारा तिरंगा के सम्‍मान में शपथ दिलाई । उक्‍त कार्यक्रम मे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रताप अगास्या, तहसीलादार शिवराम कनासे, एसडीओपी अर्चना रावत,थाना प्रभारी बलराम राठौर मुख्य कार्यपालन अधिकारी कंचन डोंगरे, मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी कुलदीप किंशुक, स्‍वास्‍थ्‍य अधिकरी प्रकाश चित्‍ते एवं समस्‍त विभागो के अधिकारी,कर्मचारी मौजुद रहे ।

104 Views

Leave a Reply