मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में शाहिदा खान ने शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने और कम दाम में प्लाट दिलाने के नाम पर महिलाओं से 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। नौ अगस्त को पीडि़त महिलाओं ने कोतवाली में शिकायत दी। पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। फर्जी दस्तावेज के साथ विभिन्न बैंकों की पासबुक जब्त की गई हैं। भोपाल में भी 17 लाख की धोखाधड़ी की।
सिवनी:-सिवनी की महिलाओं को सरकारी लाभ पाने का लालच भारी पड़ गया। इसी लालच को भांपकर नर्मदापुरम की शातिर महिला ने अपना शिकार बनाया। शाहिदा खान ने शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने और कम दाम में प्लाट दिलाने के नाम पर महिलाओं से 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।
न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया
नौ अगस्त को इस महिला के विरुद्ध पीडि़त महिलाओं ने कोतवाली में शिकायत दी।इसके बाद पुलिस ने सोमवार को शाहिदा खान को गिरफ्तार किया है।उसके पास से फर्जी दस्तावेज के साथ विभिन्न बैंकों की पासबुक जब्त की गई हैं।आरोपित महिला को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
झांसा देकर महिलाओं से की धोखाधड़ी
कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने बताया कि नौ अगस्त को शहर की रहने वाली नीतू सोलाखे समेत उसके साथ अन्य ने इंदौर व जबलपुर की रहने वाली शाहिदा खान के विरुद्ध धोखाधड़ी करने की शिकायत की।पीडि़त महिलाओं के अनुसार शाहिदा खान शहर के द्वारका नगर गली एक में सखी सहेली बुटिक एवं गारमेंटस का काम करती थी।
सिलाई मशीन सस्ते दामों में दिलाने की बात कही
सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए महिलाओं काे सिलाई मशीन सस्ते दामों में दिलाने का झांसा देकर 140 महिलाओं से तीन लाख पचास हजार रुपये ले लिए।इसके बाद मात्र बीस महिलाओं को सिलाई मशीन दिलाई।शेष महिलाओं को आश्वासन में रखा।
जमीन दिखाकर प्लाट का एग्रीमेंट स्वयं के नाम से कर दिया
शाहिदा खान ने द्वारका नगर में उसी स्थान पर एसएस बिल्डर्स एंड डेवलपर्स के नाम से प्रापर्टी बिक्री करने का आफिस खोला। यहां उसने लोगों को सिवनी में महर्षि स्कूल के पीछे संस्कार प्लाजा में प्लाट दिखाकर उनसे अग्रिम राशि प्लाट बुकिंग के लिए ले ली।बाद में सिवनी में प्लाट उपलब्ध नहीं होने की बात कहकर कुछ लोगों को लखनादौन में किसी अन्य व्यक्ति की जमीन दिखाकर प्लाट का एग्रीमेंट स्वयं के नाम से कर दिया।
यहां भी धोखाधड़ी कर चुकी है शाहिदा
थाना प्रभारी ने बताया है कि मूल रुप से इंदौर के सिलिकोन बेली, थाना-राजेन्द्र नगर व हाल निवास संत नगर, ग्वारी घाट, जबलपुर निवासी शाहिदा खान (43) के विरूद्व जिला नर्मदापुरम (होशंगाबाद) में भी धोखाधडी का प्रकरण दर्ज होना पाया गया है।
भोपाल में भी करीब 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी
भोपाल में भी करीब 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी महिला ने की है। इसके अलावा सिवनी जिले के लखनादौन थाना क्षेत्र में भी आरोपित महिला ने एसएस बिल्डर्स एंड डेवलपर्स के नाम से आफिस खोलकर लखनादौन में भी बहुत से लोगों से प्लाट दिखाकर राशी लेकर धोखाधडी की है।इसकी जांच थाना लखनादौन पुलिस कर रही है।
Views Today: 2
Total Views: 198

