प्रधानमंत्री मोदी से मिले सांसद पाटिल, शिवलिंग किया भेंट

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM


क्षेत्र के विकास कार्यों के संबंध में चर्चा कर दी विशेष जानकारी
अनोखा तीर, बडवाह। खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल मंगलवार को नई दिल्ली में परिवारजनों के साथ प्रधानमंत्री आवास पहुंचे। उन्होंन वहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने श्री मोदी को माँ नर्मदा जी में प्राकृतिक रूप से बनने वाला नर्मदेश्वर शिवलिंग भेंट किया। वही उन्होंने इस दौरान लोकसभा क्षेत्र के ग्राम बकावा में शिवलिंग कैसे बनते है एवं इन शिवलिंग के प्रति समूचे विश्व मे कितनी आस्था है इसकी जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी से बुरहानपुर स्थित ताप्ती मिल को पुन: चालू करने एवं नेपा लिमिटेड हेतु कार्यशील पूंजी के लिए वित्तीय सहायता हेतु पत्र देकर मांग की। जबकि क्षेत्र के विकास की योजनाओं एवं युवाओं को रोजगार एवं विकास हेतु बड़ा प्लांट स्थापित करने के साथ-साथ किसानों की समस्याओं के संबंध में निराकरण करने का निवेदन किया। इस मौके पर परिवार सदस्यों ने प्रधानमंत्री मोदी से भगवान ओंकारेश्वर दर्शन करने आने के लिए आग्रह भी किया।

74 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!