कॉलिंग दर को सस्ता किया जाए :  गणेश सिंह

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM



अनोखा तीर, भोपाल। भाजपा के वरिष्ठ सांसद गणेश सिंह ने मोबाईल फोन की कॉलिंग दर को सस्ता करने की बात कही। सतना सांसद श्री सिंह ने मंगलवार को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि आज की सबसे बड़ी जरूरत मोबाईल फोन है, आज की दुनिया में मोबाईल फोन सबसे ज्यादा इस्तेमाल करने वाला गैजेट है, मोबाईल फोन गांव-गांव, हर घर, प्रत्येक व्यक्ति बच्चे से लेकर बड़े-बूढ़ों तक इसका उपयोग किया जाता है। अब तो शासकीय निजी दस्तावेजों में मोबाईल नंबर अनिवार्य कर दिया गया है तथा शासन की अधिकांशत: हितग्राही योजनाओं का लाभ मोबाईल नम्बर के माध्यम से दिया जाता है। भाजपा सांसद ने कहा कि मोबाईल फोन की कॉलिंग दर दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, जिस कारण ग्रामीणजन रिचार्ज की बजाय नया सिम ले लेते हैं, क्योंकि मोबाईल कम्पनियां शुरूआत में तो दो-तीन महीने तक फी ऑफर देते हैं, और फिर रिचार्ज में वसूलते हैं। श्री सिंह ने कहा कि रिचार्ज पूरे महीने का न होकर 28 दिन 24 दिन या उससे भी कम दिनों का होता है। रिचार्ज न करने पर नम्बर बंद कर दिया जाता है, इसलिये नया सिम लेना सहज होता है। हितग्राहियों के नम्बर बदलने के कारण वे सरकार की योजनाओं से वंचित हो जाते हैं।

Views Today: 2

Total Views: 72

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!