हरियाली के लिए पेड़ लगाएं, खुशहाली लाएं
पीएम की प्रेरणा से हरियाली महोत्सव में रुप में कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिन
खरगोन:- क्षेत्रीय विधायक बालकृष्ण पाटीदार का जन्मदिन सोमवार को हरियाली महोत्सव के रुप में मनाया गया। अपने लोकप्रिय विधायक के 71 वें जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने अनुठी पहल करते हुए समूची विधानसभा क्षेत्र में 71 हजार पौधारोपण किया।
विधायक पाटीदार ने सुबह पत्नि शिवकौर बाई के साथ अपनी 97 वर्षीय माताजी लाडकीबाई के चरण छुकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद माताजी के साथ पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। विधायक सहित उनके पुत्र युवा समाजसेवी एवं उद्यमी नितिन पाटीदार के जन्मदिन साथ होने का संयोग होने से कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा। विधायक के जन्मदिन की खुशी टेमला रोड स्थित कार्यालय के साथ ही समूचे विधानसभा क्षेत्र में सुबह से देरशाम तक देखने को मिली। सुबह 8 बजे गोगावां जनपद के ग्राम ठीबगांव में पौधरोपण की शुरुआत हुई। यहां एक पहाड़ी व खेत की भूमि पर विधायक ने ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में छायादार व फलदार 21 हजार पौधों का रोपण किया।
प्रकृति का श्रृंगार है पौधे

विधायक पाटीदार ने कार्यकर्ताओं के पौधरोपण संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान से प्रेरणा लेकर आयोजित किया गया। मेरा मानना है कि पौधे प्रकृति का श्रंृगार है। यह है तो जीवन है। अच्छी बारिश और शुद्ध हवा का माध्यम पौधे ही है। संदेश देते हुए कहा कि हरियाली के लिए पेड़ लगाएं, खुशहाली लाएं…. परिवार के किसी भी शुभ अवसर पर कम से कम एक पौधा जरूर रोपे।
यहां रोपे गए पौधे
ठीबगांव में 21 हजार पौधेरोपने के बाद विधायक ने दामखेड़ा रोड़ स्थित पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वहीं युवा समाजसेवी नीतिन पाटीदार ने सीएम राईज स्कूल टेमला, उबदी, नंदगांव में वृहद स्तर पर हुए पौधरोपण में हिस्सा लिया। सुबह से दोपहर तक समूची विधानसभा में कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम कर 71 हजार पौधे रोपे। इसके बाद वे श्री नवग्रह मंदिर में दर्शन- पूजन के लिए पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने विधायक के जन्मदिन की खुशी में लड्डूओं का वितरण किया। इसके बाद कमल सोश्ल ग्रुप ने तुलादान किया। इन आयोजन के बाद सुबह 11 बजे विधायक टेमला रोड़ स्थित कार्यालय पहुंचे, जहां जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, आमजन ने अपने प्रिय नेता से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

Views Today: 2
Total Views: 294

