अल्बी बाबा जन कल्याण समिति के तत्वाधान में सांगाखेड़ा से सिद्ध बाबा तक निकली गई कावड़ यात्रा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

बोल बम के लगे नारे जगह-जगह हुआ स्वागत

तरुण मेहरा, सेमरी हरचंद:- शमीपस्त प्रेमतला से अल्वी बाबा जन कल्याण समिति के तत्वाधान में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी कावड़ यात्रा निकाली गई। यह कावड़ यात्रा सोमवार सुबह नर्मदा तट सांगाखेड़ा खुर्द से निकल गई जो चौराहेट, सिलारी, बहारपुर, गोल होते हुए बोल बम के नारे के साथ सेमरी हरचंद पीपल चौक पर पहुंची जहां समाजसेवी लाल साहब पटेल, कृष्णकांत पटेल के नेतृत्व में मित्रों ने फलाहार एवं जल पिलाकर स्वागत किया इसके बाद कावड़ यात्रा डोब स्थित सिद्ध बाबा धाम के लिए रवाना हुई यहां कांवड़ियों द्वारा भगवान शिव का नर्मदा जल से अभिषेक किया गया एवं भंडारा प्रसादी का वितरण किया गया। कावड़ यात्रा में मां नर्मदा को अपने कंधे पर सवार कर सैकड़ो कांवड़िया पवित्र स्थल सिद्ध बाबा पहुंचे कावड़ यात्रा के नगर में प्रवेश करने पर पूर्व विधायक गिरिजा शंकर शर्मा, कांग्रेस नेता पुष्पराज पटेल, यशवंत सिंह राजपूत,जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह गुर्जर, रमेश तिवारी, टिल्लू डेरिया, नरेंद्र मालवीय, बाबूलाल पाल, रामनाथ पटेल, बबलू श्रुति भूरेलाल मर्सकोले व अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

सिद्ध बाबा धाम पर खीर की प्रसादी वितरण
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिन यशवंत सिंह राजपूत मित्र मंडली द्वारा कावड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को खीर की प्रसादी वितरण की गई हर हर महादेव बोल बम के नारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।

Views Today: 2

Total Views: 464

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!