साली से शादी करने की बात पर अढ़ा पति

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM


-शराब के नशे में 7 माह के बालक को सड़क पर  पटका
अनोखा तीर, बैतूल। शराब के नशे में धुत पति का उसकी पत्नी से साली से शादी करने की बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा की शराबी पिता ने अपनी ही 7 माह के बच्चे को सड़क पर पटक दिया, जिससे उसे गंभीर चोट पहुंंची है। बच्ची को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम गदाखार की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुखवंती और उसका पति दुर्गेश का शुक्रवार शाम घर में विवाद शुरू हो गया। सुखवंती का पति दुर्गेश शराब के नशे में था और उसका कहना था कि वह सुखवंती की बहन से भी शादी करना चाहता है और उसे भी साथ में रखना चाहता है। इस बात को लेकर दोनों पति-पत्नी में विवाद हो गया था। पति दुर्गेश शराब के नशे में था उसमें गुस्से में आकर अपने ही 7 माह के बालक को सीमेंट रोड पर ले जाकर पटक दिया। जिसमें बालक को कान, पैर और कमर में गंभीर चोटे आई हैं। जैसे ही गांव वालों को इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने बालक और उसकी मां को गंभीर हालत में प्राइवेट वाहन की सहायता से जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है। बालक की मां सुखवंती ने बताया कि उसका पति दुर्गेश आए दिन शराब के नशे में विवाद करता है और मारपीट भी करता है। वह चाहता है कि मेरी बहन से भी वह शादी कर ले और दोनों को एक साथ रखें। उसके पति का कहना है कि वह दोनों को एक साथ रखेगा। नहीं तो किसी को भी साथ में नहीं रखेगा। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल बालक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है, जहां पर डॉक्टरों द्वारा बालक का उपचार किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

330 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!