नर्मदा पुल पर गड्ढे की प्रशासन ने कराई मरम्मत


-बैरिकेटिंग कर बन-वे लाईन से निकाले जा रहे भारी वाहन
अनोखा तीर, हंडिया। हरदा देवास जिले की सीमा को जोड़ने वाले नर्मदा पुल से भारी वाहनों व यात्री बसों के आवागमन से नर्मदा पुल पर मरम्मत अभाव के चलते गड्ढे हो गए थे। जो कभी भी हादसों का कारण बन सकते थे। हरदा, देवास प्रशासन ने तत्काल पुल के गड्ढों की मरम्मत कराकर चारों तरफ़ बैरिकेटिंग करा दी है। स्मरण रहे कि सेतु निगम द्वारा समय-समय पर पुल की मरम्मत कार्य नहीं कराये जाने से पुल पर भयानक गड्ढों हो गए थे। कई मर्तबा क्षेत्र के लोगों द्वारा शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया। मगर किसी ने भी इस तरफ ध्यान नही दिया। आज नर्मदा पुल पर जगह जगह गड्ढे ेहादसों को निमंत्रण देते दिखाई दे रहे हैं। कुछ वाहनों के चालकों का कहना है कि नर्मदा पुल की रैलिंग भी क्षतिग्रस्त पड़ी है। पुल के दोनों साइड में रेत भरा जाने से पानी निकासी के छेद बंद हो गए हैं। जिससे बरसात का पानी भी पुल के ऊपर भरा जाने से पैदल चलने वाले राहगीरों को भी परेशानी होती है।

288 Views

Leave a Reply