Skip to content
Friday, 6 November 2026
इंदौर

मैदानी स्तर पर श्रम विभाग की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो – मंत्री श्री प्रहलाद पटेल

1 min read
Text Size:

म.प्र.राज्य श्रम आयुक्त संगठन के अधिकारियों की बैठक ली

इन्दौर:-पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में म.प्र. राज्य श्रम आयुक्त संगठन की बैठक आयोजित हुई। बैठक में उन्होंने प्रदेशभर में श्रम कार्यालय में पदस्थ अधिकारी , स्टाफ की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा भी की। उन्होंने विभाग के माध्यम से किये जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए प्रगति समय सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मैदानी स्तर पर स्टाफ की पूर्ति करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन संबंधित आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में प्रमुख सचिव श्रम विभाग एवं क्षेत्रीय परिषद उपाध्यक्ष सचिन सिन्हा, श्रम आयुक्त इन्दौर एस धनराजू, सहायक संचालक ईएसआईएस नटवर शारदा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

281 Views
What do you think?

Leave a Reply