Skip to content
Thursday, 5 November 2026
देवास

दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने नर्मदा जल कलश यात्रा को विदेश रवाना किया

2 min read
Text Size:

इंग्लैंड पहुंची मां नर्मदा कलश यात्रा

प्रदीपसाहू खातेगांव:-माँ नर्मदा कलश यात्रा प्रथम चरण में यूरोप यात्रा इंग्लैंड प्रवास पर लीसेस्टर शहर में सनातन धर्म नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया ! 

नमामि नर्मदे संघ के अंतरराष्ट्रीय संयोजक रविकरन साहू यूरोप के देशों सहित दुनिया के करीब 108 देशों की यात्रा के लिए नर्मदा जल कलश के साथ इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्रस्थान किया। इसके पूर्व भाजपा सांसद मनोज तिवारी के आवास पर वैदिक विधि विधान और मंत्रोचार के साथ कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। मध्य प्रदेश तेल घानी बोर्ड के अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री रविकरन साहू ने बताया कि उनकी यात्रा 14 दिवसीय है। जिसमें वह यू के और चार यूरोपीय देशों की यात्रा कर मां नर्मदा का गुणगान करेंगे। और अगले चरणों में चार-चार देशों की यात्राएं भी की जाएगी। इस संकल्प को पूर्ण होने में 7 साल और 27 चरण लगने का अनुमान है। सांसद मनोज तिवारी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नर्मदे कलश यात्रा पूरे गौरव के साथ 108

देश में पहुंचे और भारत की संस्कृति और सनातन का प्रचार प्रसार हो। भाजपा नेता एस राहुल ने कहा कि रविकरन साहू के द्वारा नंगे पैर 108 देशों में रह रहे, हिन्दुस्तानियों के साथ संवाद कर जीवनदायिनी मां नर्मदा का महत्व बताएंगे। यह यात्रा सनातन के उन्नयन में मील का पत्थर साबित होगी। इस मौके पर भाजपा नेता एस राहुल, पूज्य संत जगगुरु प्रपन्नाचार्य, आचार्य जयगोविंद पांडे, शिवशक्ति पीठ आर्चाय डॉ. राजेश ओझा, महामंडलेश्वर वृंदानंद महाराज, गोविंद शास्त्री, अंकुर शास्त्री, हिंदू सेवा सुरक्षा ट्रस्ट के राष्ट्रीय महासचिव चंद्रशेखर मिश्रा, जन सेवा समर्पण ट्रस्ट से योगेंद्र योगी, गजेंद्र मोदी, तान्या राठौर आदि उपस्थित रहे ।

274 Views
What do you think?

Leave a Reply