Skip to content
Friday, 6 November 2026
सभी

संभागायुक्त उज्जैन श्री गुप्ता ने तहसील आगर का औचक निरीक्षण किया

1 min read
Text Size:

अविवादित नामांतरण प्रकरणों का समयावधि में निराकरण नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की

आगर मालवा:-संभागायुक्त उज्जैन संजय गुप्ता द्वारा आज आगर मालवा जिले में पहुंचकर तहसील कार्यालय आगर का औचक निरीक्षण किया गया। संभागायुक्त द्वारा तहसील के रिकॉर्ड का निरीक्षण किया तथा नामांतरण, बंटवारे डायवर्शन के लंबित प्रकरण की जानकारी ली, अविवादित नामान्तरण के प्रकरणों का समयावधि में निराकरण नहीं करने पर नाराजगी जाहिर कर समयावधि में प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश तहसीलदार को दिए, उन्होंने कहा कि पटवारी द्वारा समयावधि में प्रकरणों में अमल नहीं करने पर उनके विरुद्ध भी कार्यवाही प्रस्तावित की जाए। राजस्व महा अभियान 2 अंतर्गत लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित किया जाए। राजस्व प्रकरणों के निराकरण में शिथिलता न बरती जाए तथा समय पर निराकरण कर पोर्टल पर दर्ज करवाये। निरीक्षण के दौरान उनके साथ कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह,डिप्टी कमिश्नर रणजीत सिंह, डिप्टी कमिश्नर लैंड रिकॉर्ड श्रीमती गरिमा रावत, एडीएम आर पी वर्मा, एस डी एम आगर श्रीमती किरण बरबडे, तहसीलदार आलोक वर्मा सहित नायब तहसीलदार एवं कार्यालय के शासकीय सेवक उपस्थित थे। तहसील कार्यालय परिसर में किया पौधारोपण संभागायुक्त गुप्ता द्वारा संयुक्त तहसील कार्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पीपल का पौधा लगाया गया।

505 Views
What do you think?

Leave a Reply