Skip to content
Friday, 16 October 2026
खरगोन

पुलिस ने अवैध हथियार के साथ पाच आरोपी किए गिरफ्तार

3 min read
Text Size:

विकास पवार बड़वाह – स्थानीय थाने की पुलिस टीम ने मंगलवार शाम करीब 5:00 बजे अवैध हथियार लेकर परिवहन करते हुए चार पुरुष और एक महिला को हिरासत में लिया । इस मामले को लेकर जिला अधीक्षक धर्मवीर मीणा की उपस्थिति में एसडीओ बड़वाह अर्चना रावत, थाना प्रभारी बलराम राठौड़ ने थाने पर प्रेसवार्ता की । जिसमें उन्होंने बताया कि चार पुरुष और एक महिला को आर्टिका वाहन से अवैध हत्यार का परिवहन करते पकड़ा है। जो सनावद से बड़वाह की ओर आ रहा था। उन्होंने बताया की इसकी सूचना हमे मुखबिर से प्राप्त हुई। सूचना पर थाना प्रभारी राठौड़ एवं एसडीओपी श्रीमती रावत ने अपनी पुलिस टीम के साथ अलग अलग स्थानों पर नाकाबंदी की ।तभी एक आर्टिका वाहन क्रमांक एम पी 07 सीके 5869 काटकुट फाटे के समीप उपजेल के पास आते दिखी ।तभी पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन पकड़ने में सफलता हासिल की ।उक्त वाहन में चार पुरुष के साथ एक महिला बैठी मिली । उल्लेखनीय है की व्यक्तियों के नाम पूछने पर वाहन चालक ने अपना नाम सन्नी पिता सुरेश बताया जिसके पास से 32 बोर की एक नग देसी पिस्टल मिली । जबकि चालक के पास बैठे व्यक्ति ने उसका नाम चंद्रभान उर्फ योगी पिता इंद्रपाल जनवार बताया । जिसके पास से 32 बोर की एक नग देसी पिस्टल 25 जिंदा कारतूस एवं उसके पैर के पास रख बैग की तलाशी लेने पर उसमें चार नग 32 बोर की पिस्टल एवं तीन 12 बोर देशी कट्टे मिले । वहीं पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम अभिषेक बताया । जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास भी 32 बोर का एक नग देशी पिस्टल और पास में बैठे चौथे व्यक्ति सतवंत की तलाशी लेने पर 32 बोर का एक नग देशी पिस्टल मिली । गाड़ी में बैठी महिला ने अपना नाम तन्नाया बताया । जिसके पास से तलाशी पर एक नग 32 बोर की देशी पिस्टल मिली ।पूर्व में भी अलग अलग थाने पर दर्ज है केस —-इस मामले में गिरफ्तार हुए पाच आरोपीयो में से एक आरोपी के पूर्व में भी अलग अलग थाने पर केस दर्ज है । जिसमें चंद्रभान उर्फ योगी पिता इंद्रपाल जनवार उम्र 30 निवासी सिम्पुलाईन लाइन बिरला नगर थाना हजीरा ग्वालियर का खरगोन जिले के गोगावा थाने पर 25(1),27 आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है । जबकि जिला सकरार जिल झांसी में 307 भादवी और 25 आर्म्स एक्ट का केस दर्ज हैं ।बढ़ी घटना से पहले किया गिरफ्तार — इस पूरे मामले में जिला अधीक्षक श्री मीणा ने बताया कि खरगोन जिले के कुछ क्षेत्र में अवैध हत्त्यार बनाने का काम करते है। इसलिए अभी केवल हर बात का अनुमान ही लगाया जा सकता है ।लेकिन मामले का खुलासा तो आरोपियों से पूछताछ के बाद ही होगा । लेकिन इतनी मात्रा में हत्यार बरामद होना । किसी बड़ी घटना को अंजाम देना प्रतीत होता है । लेकिन बड़वाह पुलिस टीम ने बढ़ी घटना के पूर्व ही इस कार्रवाई को अंजाम दे दिया। जिससे किसी भी अप्रिय घटना होने के पहले उस घटना पर अंकुश लग गया। हालांकि अभी आरोपियों से पूछताछ बाकी है । जिसके बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा ।

155 Views
What do you think?

Leave a Reply