Skip to content
Monday, 19 October 2026
खंडवा

शिकारी गैंग को हथियार मुहैया करवाने वाला सरगना गिरफ्तार

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर खंडवा:-शिकारी गैंग को अवैध हथियार देने वालों को पकड़ने में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है । सोमवार को मोघट पुलिस ने शिकारी गैंग को हथियार बेचने वाले सरगना को गिरफ्तार किया है।

मोघट टीआइ संजय पाठक ने बताया कि आरोपित जैनुल आबेदीन बंदूकवाला पुत्र इमरान निवासी बांबे रोड चांडक चौराहा हरदा द्वारा खंडवा के अजहर बख्श को हथियार मुहैया करवाए जाते थे।

उन्‍होंने बताया कि अजहर इसके बाद हथियारों को शिकारी गैंग को बेचता था। हमारी टीम ने इसे व इसके साथी आरोपित रियाजुद्दीन निवासी सदर बाजार इंदौर को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से एक बंदूक 12 बोर की दो नाल , एक बंदूक 12 बोर की एक नाल और 12 बोर के 10 नग कारतूस कुल कीमत 67 हजार रुपये जब्त किए हैं।

दोनों आरोपित के विरुद्ध धारा 25 (1-बी) (अ), 25(1-ए ए) आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपित जैनुल काे पांच दिन का रिमांड पर लिया गया है। पु‍लिस के अनुसार इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है ।

165 Views
What do you think?

Leave a Reply