अज्ञात व्यक्ति के मिले एटीएम कार्ड से बच्चो ने निकाली राशि,पिता ने ईमानदारी से थाने में करवाई जमा राशि

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

विकास पवार बड़वाह – नगर के कुम्हार मोहल्ला निवासी हेमराज प्रजापत ने अपने बच्चे की करतूत के बावजूद ईमानदारी की मिशाल पेश की। हेमराज के बेटे ने अन्य व्यक्ति के मिले एटीएम कार्ड से पैसे निकाले और वह राशि अपने पिता को देकर पुरे घटनाक्रम से अवगत कराया। इसके बाद पिता ने बेटे को समझाईश दी और थाने लेकर गया । जहा एटीएम से निकाले 25 हजार 500 रुपए थाने पर जमा कराए। इधर पुलिस ने संबंधित फरियादी को भी थाने बुलाकर उनके एटीएम से निकली राशि उन्हें वापस लौटाई। पिता की ईमानदारी से खुश होकर थाना प्रभारी निर्मल श्रीवास ने उसे नकदी राशि देकर सम्मानित किया।

 

बच्चो के अनुमानित पिन से राशि हो गई आहरण—-

 

 

सोमवार रात्रि फरियादी योगेश पिता जगदीश यादव उम्र 28 निवासी कंवर कालोनी बड़वाह अपने पिता जगदीश यादव के साथ थाने पहुंचा । जहा उन्होंने अपनी शिकायत में बताया की सोमवार रात्रि लगभग 9.30 बजे में नगर के जय स्तंभ चौराहे के समीप इंडिया वन एटीएम पर में मिनि स्टेटमेंट लेने गया था । जिसे लेकर बाहर निकला, तभी गलती से एटीएम कार्ड वहीं छूट गया । लगभग आधे पोन घंटे बाद जब मेरे खाते से पैसे विड्रॉल होने का मैसेज आया। तब पता चला कि खाते से 25 हजार 500 दो रुपए निकला गए हैं। युवक ने बताया कि जैसे ही खाते से पैसे विड्रॉल का मैसेज आया तो वह तुरंत उसी एटीएम पर पहुंचा, लेकिन उस एटीएम पर कार्ड नहीं मिला। इसके बाद शिकायतकर्ता मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंचा। थाना प्रभारी निर्मल श्रीवास ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस जवान को एटीएम चैक करने के लिए भेजा ।इस दौरान सीसीटीवी फुटेज निकालने का प्रयास किया गया। लेकिन समय अधिक होने के चलते फुटेज तुरंत नहीं निकाले जा सकें। पुलिस जांच में लगी ही थी कि कुछ देर बाद थाने पर हेमराज पिता कालुराम प्रजापत अपने पुत्र हर्ष उम्र 16 एवं उसके दोस्त बादल पिता दीपक उम्र 15 वर्ष निवासी कुम्हार मोहल्ला के साथ उपस्थित हुआ। हेमराज ने बताया कि मैंने मेरे पुत्र हर्ष को अपना एटीएम देकर पैसे निकालने के लिए भेजा था। जो अपने दोस्त बादल के साथ इंडिया वन के एटीएम जय स्तम्भ चौराहा के पास पैसे निकालने गया था। वहीं पर उन्हें एक एटीएम कार्ड गिरा मिला था। इस कार्ड का उपयोग कर बच्चो ने 25 हजार 500 सौ रुपए निकाल लिए थे। जब बेटा हर्ष घर आया तो उसने पुरा घटनाक्रम बताया ।इसके बाद में मेरे बेटे और उसके दोस्त को साथ में लेकर थाने आया। थाना प्रभारी द्वारा शिकायतकर्ता योगेश यादव को भी थाने बुलाकर उसके 25500 रुपए पुनः लौटाए । इस मामले में पिता हेमराज ने ना सिर्फ ईमानदारी की मिसाल पेश की,बल्कि बच्चों को भी अच्छी सीख दी। इसके लिए थाना प्रभारी निर्मल श्रीवास एवं मौजूद स्टॉफ सदस्यों ने हेमराज को नकदी राशि देकर सम्मानित किया। इस मामले में थाना प्रभारी श्री श्रीवास ने बताया कि बच्चो को मिले एटीएम का पिन ज्ञात न होने से उन्होंने अपने अनुमान के अनुसार पिन डायल किया बच्चो का यह अनुमान सही साबित हुआ ।जिसके कारण राशि आहरण हो गई । श्रीवास ने कहा जहां पुलिस अपराधियों को दंडित कराने के लिए जुटी रहती हैं, वहीं ईमानदारी के लिए ऐसे व्यक्तियो को सम्मानित भी करती हैं।

Views Today: 2

Total Views: 244

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!