मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय खिलाड़ियों को विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 17 पदक प्राप्त करने पर दी बधाई

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोख तीर भोपाल:-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए 17 पदक प्राप्त करने पर बधाई और मंगलकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि यह सम्पूर्ण भारत के लिए गौरव और ऐतिहासिक क्षण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत का विश्व पैरा एथलेटिक्स में 34वें स्थान से 6 वाँ स्थान प्राप्त करना भारतीय खिलाड़ियों के दृढ़ संकल्प एवं कठिन परिश्रम को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से भारतीय खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य और देश का नाम रोशन करते रहने की प्रार्थना की है।

Views Today: 2

Total Views: 140

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!