Skip to content
Monday, 19 October 2026
खरगोन

बद्रीनाथ दर्शन कर लौट रहे खरगोन के श्रद्धालु हादसे का शिकार, वाहन पलटने से एक की मौत, आठ घायल

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर शाजापुर:-शनिवार सुबह आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम पनवाड़ी के पास आवारा पशु को बचाने के चक्कर में तूफान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई, वहीं करीब आठ लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जानकारी के अनुसार वाहन में सवार लोग बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे थे। यह लोग खरगोन जिले की कसरावद तहसील के ग्राम सिंगुण के निवासी बताए जा रहे हैं।

दो घायल इंदौर रेफर

हादसे की सूचना लगने पर डायल 100 एफआरबी और 108 एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल शाजापुर लाया गया। जहां छह घायलों का उपचार चल रहा है और दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है। जबकि एक महिला कमला पत्नी कमल मंडलोई ग्राम सिंगुण जिला खरगोन की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

189 Views
What do you think?

Leave a Reply