सर्व ब्राह्मण युवा वाहिनी अध्यक्ष पीयूष शर्मा के सानिध्य में निकाली नगर में विशाल वाहन रैली 

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

विकास पवार बड़वाह – सर्व ब्राह्मण महासभा बड़वाह के तत्वाधान में परशुराम जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है। इस महोत्सव के तहत शुक्रवार को सर्व ब्राह्मण युवा वाहिनी सदस्यों ने नगर में वाहन रैली निकाली। जो नगर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी। इस दौरान जहां जहां रैली का काफिला निकला । उस मार्ग पर जय जय श्री परशुराम के जयकारे से मार्ग गूंज उठा । शाम करीब 6 बजे नागेश्वर मंदिर परिसर से युवाओं ने वाहन रैली प्रारंभ की। महासभा अध्यक्ष राजेंद्र जोशी, दिलीप शर्मा, गौरीशंकर शर्मा, नवीन दुबे के द्वारा पूजन के साथ रैली का शुभारंभ किया। जिसके बाद युवा वाहिनी अध्यक्ष पीयूष शर्मा के सानिध्य में अपने-अपने दो पहिया वाहनों के माध्यम से समाज के युवा एवं वरिष्ठजन वाहन रैली में सम्मिलित हुए। रैली नगर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी। कई स्थानों पर वाहन रैली का भव्य स्वागत किया गया । इस दौरान बाइक पर सवार युवा पूरे उत्साह के साथ भगवान परशुराम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। हाथों में केसरिया एवं जय परशुराम लिखे ध्वजो को लहराया जा रहा था। नगर के विभिन्न मार्गो से होकर निकली वाहन रैली का समापन शाम करीब 7 बजे हाउसिंग बोर्ड स्थित निजी स्कूल परिसर में हुआ। खा महासभा अध्यक्ष ने सभी का स्वागत किया। युवा वाहिनी सचिव हर्षिल व्यास ने इस रैली में सम्मिलित होने वाले सभी युवाओ एवं वरिष्ठजनों को आभार माना।

 

शनिवार को निकलेगा नगर में चल समारोह —-

परशुराम जयंती महोत्सव के तहत अंतिम दिन रविवार को नगर में भगवान परशुराम जी का चल समारोह निकाला जाएगा। इसके पहले हर वर्ष अनुसार शाम चार बजे नागेश्वर मंदिर परिसर में ही समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं विप्रजनों को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के पश्चात नागेश्वर परिसर से भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गो पर निकाली जाएगी। जिसमे बड़ी संख्या में समाजजन सम्मिलित होंगे।महासभा अध्यक्ष पंडित राजेन्द्र जोशी ने सभी समाजजनो से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

Views Today: 6

Total Views: 124

Leave a Reply

error: Content is protected !!