आज ढाई घंटे बंद रहे बिजली सप्लाई

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। विद्युत कंपनी द्वारा जिले में लगातार मैंटनेंस का काम किया जा रहा है। आज एक बार फिर बिजली कंपनी मेंटेनेंस का काम करने वाली है। इसके चलते ढाई घंटे बिजली कटौती की जाएगी। कंपनी के जेई राकेश सिलोरिया ने बताया 18 मई शनिवार को सुबह साढ़े 7 से 10 बजे तक गल्ला मंडी फीडर की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। जिसके चलते सकुर सत्तार कॉलोनी, शर्मा कॉलोनी, शिवम वाटिका, औद्योगिक क्षेत्र, मदीना कॉलोनी, पीलियाखाल क्षेत्रों में ढाई घंटे बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि बिजली कटौती के समय को आवश्यकता अनुसार घटाया या बढ़ाया जा सकता है।

170 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!