महिला के हाथ पैर बंधा शव कुएं में मिला हत्या की जताई आशंका 

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

विकास पवार बड़वाह – बलवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम काटकूट चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम चैनपुरा के जंगल स्थित कुएं में एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कम मच गया ।सूचना आग की तरह फैलने से मौके स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। महिला की लाश मिलने की सुचना काटकूट के डिप्टी रेंजर अखिलेश पिता भोलूसिंग सोलंकी ने बलवाड़ा थाने पर दी। सूचना मिलते ही बलवाड़ा थाना प्रभारी सीएल कटारे पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहा कुएं में महिला का शव सीमेंट के खंबे के साथ हाथ–पैर बंधा मिला । हालाकी महिला के शव की शिनाख्त पुलिस द्वारा कर ली गई है।लेकिन संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव कई दिनों पुराना होना बताया जा रहा है,जो पानी में डूबे होने से पूरी तरह गल चुका है।फिलहाल पुलिस घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाने में लगी हैं। बलवाड़ा थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला की पहचान जाहाबाई पति रमेश बारेला उम्र 48 निवासी लाइनपुरा हाल मुकाम चैनपुरा के रूप में हुई हैं। जबकि महिला दस बारह दिनों से घर से गायब थी।जिसका शव गुरुवार सुबह चैनपुरा के जंगल में बने कुएं में मिला है। महिला के हाथ पर जाहाबाई छगलाल गुदा है । शव की हालत देखकर लग रहा है कि महिला की हत्या कर शव को कुएं में सीमेंट के पोल से हाथ–पैर बांधकर फेंका गया है।वही ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। वहीं मौके पर खरगोन एफएसएल टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

Views Today: 2

Total Views: 140

Leave a Reply

error: Content is protected !!