तेंदूपत्ता तोड़ रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला, ग्रामीणों ने आग जलाकर भगाया

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर देवास:-तेंदूपत्ता संग्रहण कर रहे युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हुआ। आसपास के लोगो ने शोर मचाया और आग जलाई तब तेंदुआ भागा। घटना गुरुवार सुबह की है।

खातेगांव के विक्रमपुर सबरेंज के अंतर्गत आमला-हरणगांव के बीच जंगल में तेंदुए ने तेंदूपत्ता संग्राहक जगदीश पुत्र तेजराम माली पर हमला कर दिया। साथ में पत्ते तोड़ रहे अन्य ग्रामीणों के चिल्लाने और आग जलाने के बाद तेंदुआ वहां से भाग गया घायल जगदीश को आमला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, यहां प्राथमिक उपचार किया गया।

सूचना पाकर डिप्टी रेंजर सजनलाल वर्मा मौके पर पहुंचे। वे अपनी कार से घायल जगदीश को खातेगांव के सरकारी अस्पताल लेकर गए।

मौके पर साथियों ने बताया कि जगदीश तेंदूपत्ता तोड़ रहा था। इसी दौरान अचानक तेंदुए ने हमला।कर दिया। जगदीश ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे। भीड़ ने आग जलाई जिससे तेंदुआ घबराकर भाग गया। जगदीश के शरीर पर कई जगह तेंदुए के नाखूनों के निशान दिख रहे हैं।

बता दें कि जिले के अधिकारियों ने 16 मई से तेंदूपत्ता तुड़ाई का कार्य शुरू करने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके क्षेत्र में दो दिन पहले से ही संग्राहक पत्तों की तुड़ाई करना शुरू कर चुके हैं। खातेगांव क्षेत्र में तेंदुए के मूवमेंट को लेकर भी वन विभाग अलर्ट कर चुका है और सतर्क रहने की समझाइश दी है।

Views Today: 2

Total Views: 282

Leave a Reply

error: Content is protected !!