गंगा दशमी के पावन अवसर पर सुंदरधाम आश्रम में होंगे सात दिवसीय धार्मिक आयोजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

विकास पवार बड़वाह – हर वर्ष अनुसार इस वर्ष भी जीवन दायिनी मां नर्मदा के तट स्थित सुंदर धाम आश्रम में गंगा दशमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा ।इस दौरान संत महात्माओं की उपस्थिति में सात दिवसीय धार्मिक आयोजन होंगे ।जिसमे सात दिनों तक प्रतिदिन 76 वे श्री विष्णु महायज्ञ के चलते आहुति दी जाएगी ।वही प्रतिदिन अलग अलग धार्मिक आयोजनों होंगे। उल्लेखनीय है की गत वर्ष गंगा दशमी पर विष्णु महायज्ञ के 75 वर्ष में आश्रम में आयोजित किए गए ऐतिहासिक आयोजनों एवम देश भर के संत मंहतो के आगमन व दर्शन ने संपूर्ण मालवा निमाड़ क्षेत्र के भक्तो पर अमिट छाप छोड़ दी थी। उसी को लेकर इस वर्ष भी सुंदर धाम आश्रम में सात दिवसीय आयोजन होना है । जिसकी रूपरेखा बुधवार शाम 7 बजे आश्रम में आयोजित एक बैठक में आश्रम से जुड़े व नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में बनाई गई। उक्त बैठक में श्री श्री 1008 श्री महामंडलेश्वर बालकदास जी महाराज एवम महंत श्री श्री 108 श्री नारायण दास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित की गई। जिसमे महंत श्री नारायण दास जी महाराज ने बताया की बड़वाह मां नर्मदा के तट पर बसा ऐसा नगर है जहा हमेशा संत, महात्मा एवम परिक्रमा वासियों का स्वागत सम्मान होता आया है। इसी कारण वर्षो से यह क्षेत्र संतो की तपोस्थली रही है। उन्होंने कहा की सुंदरधाम आश्रम में 75 वर्ष पूर्व परम पूज्य अनंत विभूषित तपोनिष्ट सद्गुरु देव भगवान सुंदरदास जी महाराज द्वारा धूनी विसर्जन के रूप में श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन प्रारंभ किया था। जो उनकी सद्प्रेरणा से अनवरत हर वर्ष किया जाता रहा है। इस वर्ष भी 10 जून से 16 जून तक विश्व शांति हेतु विष्णु महायज्ञ प्रात 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। मां नर्मदा जी का अभिषेक एवम पूजन प्रतिदिन प्रात 5 बजे से 8 बजे तक होगा। साथ ही सात दिवसीय संगीतमय श्री राम कथा भी आश्रम में ही सुसज्जित पंडाल में दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक कथा वाचक पंडित श्री श्याम जी मनावत द्वारा की जाएगी।

सात दिनों तक रात्रि में आश्रम परिसर में होगी भजन संध्या —- 

 

गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी देश के ख्यात भजन गायक सात दिवसीय आयोजन में अपने भक्ति गीतों व भजनों से श्रोताओं को रात्रि में रसविभोर करेंगे। 10 जून को दिल्ली के भजन गायक हरमिंदर सिंह जी रोमी, 11 जून को पंडित सुधीर जी व्यास भजनों की प्रस्तुति देंगे। 14 जून को देश विदेश में ख्याति प्राप्त बड़वाह के नृत्य कलाकार संजय महाजन अपनी सांस्कृतिक व धार्मिक नृत्य नाटिकाओ की शानदार प्रस्तुति देंगे। 15 जून को सुप्रसिद्ध भजन सम्राट राजस्थान के संत श्री प्रकाशदास जी महाराज अपने भजन प्रस्तुत करेंगे। समस्त आयोजन में क्षेत्र के सभी भक्तो से प्रत्यक्ष एवम अप्रत्यक्ष सहयोग कर इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने की अपील महंत श्री श्री नारायण दास जी महाराज ने की है।

Views Today: 2

Total Views: 324

Leave a Reply

error: Content is protected !!