आबकारी दल ने नदी किनारे दबिश देकर अवैध मदिरा की जब्त

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

विकास पवार बड़वाह – लोकसभा निर्वाचन के मद्देनज़र खरगोन जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध धड़पकड़ अब भी जारी है ।उक्त कार्यवाही कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के आदेश तथा सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी के निर्देश पर लगातार की जा रही है। जिसके तहत जिले के आबकारी वृत्त बड़वाह,महेश्वर एवं कसरावद के आबकारी दल द्वारा वृत- बड़वाह में गुरुवार अलसुबह अवैध मदिरा विक्रेताओं व विनिर्माण के, घने जंगलों में बने स्थलों पर दबिश देकर तलाशी ली गई। इस दौरान ग्राम-तीन बेड़ी बलबाड़ा,रामकुल्ला, पातलीमाल से अवैध मदिरा बरामद करने में आबकारी विभाग को सफलता हासिल हुई । उक्त कार्यवाही में 30 लीटर हाथभट्टी मदिरा जब्त कर 2 हजार किलोग्राम महुआ लहान मौके पर विधिवत नष्ट किया गया। वृत्त प्रभारी रविशंकर पुरोहित आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा म.प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क,च के तहत 2 प्रकरण दर्ज किये । उक्त जब्त अवैध मदिरा व महुआ लहान का मूल्य लगभग 2 लाख 4 हजार 500 रुपए होना बताया जा रहा है।

इस पूरी कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक मोहनलाल भायल,बीना खरे, देवराज नगीना एवं संबंधित वृतों के मुख्य आरक्षक तथा आबकारी आरक्षकों का योगदान रहा।

160 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!