बीज के लिए सुबह पांच बजे से आए किसान, नहीं मिला तो रास्ताजाम किया

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर खरगोन:-किसानों को आसानी से बीटी काटन बीज उपलब्ध कराने के लिये कॄषि मंडी में की गई व्यवस्था गुरुवार को अव्यवस्था में बदल गई। बीज की आस में सुबह पांच बजे से किसान मंडी पहुंचने लगे।यहां बीज नहीं मिला तो किसानों ने हंगामा कर दिया और चित्तौड़गढ़-भुसावल मार्ग पर रास्ताजाम कर दिया।

हालांकि प्रशासन ने बुधवार देररात बीज की कमी बताते हुए दो दिन बाद वितरण की सुचना जारी की थी, लेकिन किसानों तक यह सूचना नही पहुंच पाई और सैकड़ों किसान बीज लेने मंडी पहुंच गए।

यहां सुबह नौ बजे तक एक हजार से अधिक महिला पुरूष धूप के बीच टोकन पाने खड़े हो गए। मंडी पहुंचे कर्मचारियों ने जैसे ही टोकन वितरण नही होने की सूचना दी तो किसानों का रोष फुट पड़ा। कई किसान मंडी गेट पहुंचे और चित्तौड़गढ़ भुसावल हाइवे पर चक्काजाम कर दिया।

देखते ही देखते सैकड़ों वाहनों के पहिये थम गए। सूचना पर पहुंचे एएसपी टीएस बघेल, एसडीएम भास्कर गाचले, डीडीए एमएल चौहान ने किसानों को समझाइश दी। किसानों के आक्रोश को देखते हुए टोकन वितरण शुरू किया गया।

Views Today: 4

Total Views: 198

Leave a Reply

error: Content is protected !!