Skip to content
Thursday, 5 November 2026
देवास

देवास जिले के बीसाखेड़ी गांव में मतदान करते हुए बनाया वीडियो, केस दर्ज

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर सोनकच्छ:-लोकसभा चुनाव मतदान के दौरान मतदान केंद्र में मतदान करते वीडियो बनाए जाने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार सोनकच्छ विधानसभा के सेक्टर-26 की अधिकारी अंजली अग्रवाल ने बताया मतदान केंद्र क्रमांक-189 ग्राम बीसाखेड़ी में मतदान केंद्र पर उपस्थित माइक्रो आब्जर्वर सुनील मालवीय द्वारा लिखित शिकायत करते हुए ग्राम बीसाखेड़ी निवासी धर्मेन्द्र सिंह राजपूत द्वारा मतदान करते हुए वीडियो बनाने तथा मतदान की गोपनीयता भंग करने पर सूचना दी गई।

इसको संज्ञान में लेते हुए अग्रवाल ने 14 मई को रात में पुलिस थाना सोनकच्छ पहुंचकर धर्मेन्द्र सिंह के विरुद्ध मतदान की गोपनीयता भंग करने संबंधी आवेदन दिया था। सेक्टर अधिकारी गुप्ता ने धर्मेन्द्र की लिखित शिकायत के साथ-साथ धर्मेन्द्र का माफीनामा, आब्जर्वर का सूचना पत्र व धर्मेन्द्र सिंह का वोटर आईडी भी संलग्न किया है। पुलिस ने धारा 128 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज करते हुए, मामले को जांच में लिया है।

136 Views
What do you think?

Leave a Reply