मां की गोद से बच्चा छुड़ाकर भाग रहा बदमाश, पिता ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर खंडवा:-मां की गोद से एक बदमाश ने बच्चा छुड़ाकर भागने की कोशिश की। समय रहते पिता शेख सलमान निवासी घासपुरा ने उसे देख लिया और मौके पर ही दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। यदि पिता से थोड़ी सी भी चूक हो जाती तो बदमाश बच्चे को अपने साथ लेकर फरार हो जाता।

पिता ने जब बच्चा छुड़ाकर भाग रहे बदमाश को पकड़ा तो वह गिड़गिड़ाने लगा। कहने लगा कि मेरे भी तीन बच्चे हैं मुझे पुलिस में मत दो, तीन माह जमानत नहीं होगी। मेरे बच्चे रोड पर आ जाएंगे।

पिता बोले-तुझे अब तेरे बच्‍चों की चिंता हो रही

इस पर पिता ने कहा कि तुझे तेरे बच्चों की अब चिंता हो रही है, जब तू हमारा बच्चा लेकर भागने की कोशिश कर रहा था तब ये बात तेरे दिमाग में नहीं आए। पिता ने बदमाश की एक नहीं सुनी और उसे गार्ड की मदद से जिला अस्पताल चौकी पुलिस के हवाले किया।
मोघट के जवानों ने बदमाश को पकड़ा
चौकी पुलिस ने मामले की सूचना मोघट पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे मोघट के जवानों ने बदमाश को पकड़ा और थाने ले गए। यहां पीड़ित ने बदमाश के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए लिखित आवेदन दिया है। अब मोघट पुलिस बदमाश से पूछताछ कर रही है।
दांत में दर्द होने पर जिला अस्पताल आया था
दरअसल, मामला शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे लेडी बटलर अस्‍पताल के गेट के पास का है। पीड़ित शेख सलमान निवासी घासपुरा ने बताया कि मैं दांत में दर्द होने पर पत्नी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आया था। यहां उपचार के बाद दोनों बच्चों और पत्नी को लेकर घर जाने के लिए निकला। पॉर्किंग में खड़ी बाइक के पास पहुंचा तो बाइक में पेट्रोल नहीं था। मैं किसी तरह बाइक लेकर गेट के पास पहुंचा। यहां बाइक पूरी तरह बंद हो गई। मेरा एक बच्चा आगे बैठा था और दूसरे बच्चे को लेकर पत्नी पीछे बैठी हुई थी। बाइक बंद होते ही एक बदमाश पीछे से आया और मेरी पत्नी के हाथ से बच्चा छुड़ाकर ले जाने की कोशिश की।
118 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!