आखिर हो ही गया खुलासा, अक्षय कांति ने क्यों छोड़ी कांग्रेस, कैलाश विजयवर्गीय के साथ मिलकर बताई वजह

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 इंदौर। अक्षय बम ने भाजपा कार्यालय में की प्रेस कांफ्रेंस, उन्होंने भाजपा की नीतियों को बताया बेहतर, कांग्रेस की नीतियों को बताया विजन विहीन बताया। कांग्रेस के नेताओ और कार्यकर्ताओं की उदासीनता और निष्क्रियता को कांग्रेस छोड़ने की वजह बताया।

अक्षय बम ने कहा कि लगातार चुनाव प्रचार कैंसिल हो रहे थे, लेकिन कांग्रेसी बूथ पर सक्रिय नहीं हो रहे थे। प्रचार सामग्री भेजने के बाद भी कांग्रेस कार्यकर्ता बात नहीं पा रहे थे। मैंने सोचा कि समाज और मेरी टीम काम कर रही थी, लेकिन कांग्रेसी काम नहीं कर रहे थे। इसलिए वोट लेने वालों को धोखा देने से अच्छा नामांकन वापस लेना उचित समझा।

  • लगातार जनसम्पर्क कैंसल होने से मायूस होकर भाजपा में गया
  • कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं हो रहे थे एकत्रित
  • लोकसभा चुनाव पार्टी की विचारधारा पर लड़ा जाता है, व्यक्ति नहीं लड़ता हैं
  • विचारधारा पर चुनाव लड़ा जाता हैं, इंदौर में विचारधारा नजर नहीं आई
  • विधानसभा चुनाव में टिकट मांगा, लेकिन नहीं दिया, मैने भी जोर लगाया, सब जानते है कि विधानसभा इंदौर 4 और लोकसभा में जितना आसान नहीं था। फिर भी में लड़ने को तैयार हुआ, लेकिन पार्टी से सहयोग नहीं मिल रहा था।
  • 2600 बूथ के लिए सामग्री छपवाई थी, सभी बूथों के लिए भेजी थी, लेकिन सामग्री कांग्रेस के नेताओं के घरों में रखी रही, बूथ तक पहुंचाई नहीं, बांटी नहीं गई।
  • कांग्रेस के बड़े नेताओं की सभा के लिए प्रदेश अध्यक्ष को कई बार कहा, लेकिन किसी की सभा की अनुमति नहीं दिलाई गई।
  • नोटा का कैंपेन अधिक सार्थक नहीं है, क्योकि लोकतंत्र में नोटा को अधिक मत भी मिलते है तो भी दूसरे नंबर का प्रत्याशी विजेता होता है।

कैलाश विजयवर्गीय बोले- अक्षय कांति का आया था फोन

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि 29 तारीख को अक्षय बम ने नामांकन वापस लेने का विचार किया और मेरे को फोन किया। भाई साहब में नामांकन वापस लेना चाहता हूं। इस पर मैंने कहा कि नामांकन क्यों ले रहे हो, उन्होंने कांग्रेस की नकारात्मक सोच के कारण नामांकन वापस लेने की बात कही। इस पर मैंने कहा कि अपने अधिकर्ता को भेजकर उठा लो, लेकिन अक्षय ने कहा कि में अकेले जा कर ही नामांकन वापस लूंगा। इसके बाद मैंने रमेश जी को साथ भेजा।

क्‍या बोले विजयवर्गीय

    • हम अपने कार्यकर्ता के साथ प्रत्येक बूथ पर काम कर रहे, ताकि मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सके।
    • इंदौर के मतदाताओं से मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए मतदान करने का आग्रह करेंगे
    • नगर निगम के भ्रष्टाचार में उच्च स्तरीय समिति जांच करेंगी, किसी को भी नहीं बख्शा नहीं जाएगा। शामिल सभी अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी।
  • सुमित्रा ताई के कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन उठाने और भाजपा में आने के विरोध के सवाल को टाल गए विजयवर्गीय, कहा ताई हमारी वरिष्ठ नेता है। में बात नहीं कर सकता। अक्षय ने भी ताई के विरोध के प्रश्न को टाल दिया।

Views Today: 2

Total Views: 134

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!