वाटर पार्क में दर्दनाक हादसा, पानी में डूबने से भोपाल के नौ वर्षीय बालक की मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर सीहोर:-भोपाल-इंदौर हाइवे पर स्थित क्रिसेंट वाटर पार्क में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक 9 वर्षीय बालक की पानी में डूबने से मौत हो गई। बालक अपने परिवार के साथ वाटर पार्क आया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी अनुसार रविवार सुबह साकेत नगर भोपाल निवासी अरुष पिता गौरव राजपूत अपने परिवार के छह लोगों के साथ क्रीसेंट वाटर पार्क आया था। इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। बालक को लेकर उसके परिवार के लोग सीहोर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

गर्मी में आम दिनों में वाटर पार्क में बहुत भीड़ रहती है और वीकेंड पर यह भीड़ दो गुनी से ज्यादा हो जाती। मृतक का अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

मामले को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी गिरीश दुबे ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जाएगी।

आंखें दान की

जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि मृतक की आंखे परिवारजनों ने दान करने का निर्णय लिया है जिसके लिए भोपाल से टीम आ रही है।

Views Today: 4

Total Views: 570

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!