अवैध रेत से भरा ट्रैक्‍टर रोका तो माफिया ने एएसआई की कुचलकर कर दी हत्‍या

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर शहडोल:-जिले में सक्रिय रेत माफियाओं ने पटवारी के बाद अब एक पुलिसकर्मी को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला है। यह घटना ब्यौहारी थाना क्षेत्र के बड़ौली गांव के हेलीपैड के पास शनिवार की देर रात की है।

ब्यौहारी थाने मे पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक एएसआई महेंद्र प्रसाद बागरी के ऊपर अवैध रेत से लदे ट्रैक्टर को चालक चढ़ाकर भाग गया, जिससे एएसआई की मौके पर ही मौत हो गयी।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात एएसआई बागरी अपने दो अन्य पुलिसकर्मी साथियों के साथ एक फरार वारंटी को पकड़ने जा रहे थे। उन्‍हें तभी रास्ते में ब्यौहारी थाना क्षेत्र के बड़ौली हेलीपैड के पास अवैध रेत से लदा एक ट्रैक्टर आता दिखाई दिया।

पुलिस के अनुसार इस मामले में जमोड़ी निवासी ट्रैक्‍टर चालक राज रावत और उसके साथी आशुतोष को रात को गिरफ्तार किया गया है जबकि ट्रैक्‍टर मालिक सुरेंद्र सिंह की तलाश की जा रही है। आशुतोष सुरेद्र सिंह का पुत्र है।

अपने वाहन से उतरकर सहायक उप निरीक्षक बागरी ने इसे रोकने का प्रयास किया,लेकिन ट्रैक्टर चालक ने पुलिस को देखते ही एएसआई के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इसके बाद अवैध रेत से लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

मृतक पुलिसकर्मी के साथी सहकर्मी एएसआई गया प्रसाद कनौजिया एवं आरक्षक संजय द्विवेदी ने मामले की जानकारी थाने एवं वरिष्ठ अधिकारियों को दी। मामले की जानकारी लगते ही मौके पर कुछ मिनट के अंदर ही थाना स्टाफ पहुंचा जब तक एएसआई महेंद्र की मौत हो चुकी थी।

मालूम हो कि बीते कुछ माह पहले उक्त क्षेत्र मे ही रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन को रोकने पटवारी का एक दल पहुंचा था, जिसमे पटवारी को रेत माफियाओ ने ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला था। दो दिन पूर्व रेत माफिया इसी क्षेत्र में खनिज विभाग की टीम पर हमला करते हुए रेत से भरे ट्रैक्टर को लेकर फरार हो गए थे।

घटना की जानकारी लगने के बाद देर रात ही शहडोल एडीजीपी डीसी सागर, पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक एवं वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे गए थे। घटना के बाद फरार ट्रैक्टर चालक व एक अन्‍य को पुुलिस ने कुछ घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक एएसआई के परिवार में पत्नी के अलावा तीन पुत्रिया हैं, जिसमें सबसे बड़ी पुत्री की उम्र करीब 14 वर्ष है। वह मूल रूप से सतना जिले के रहने वाले थे।

176 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!