अनोखा तीर, भगुवापुरा/दतिया। ग्राम भारती शिक्षा समिति जिला दतिया द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय भगुवापुरा के छात्र ओम बघेल का 7वीं में और नमन यादव का 8वीं कक्षा में प्रतीक्षा सूची के बाद नवोदय विद्यालय हेतु चयन हुआ है। विद्यालय के होनहार छात्रों का चयन होने पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है। ज्ञातव्य है कि भगुवापुरा, भरसूला, चीना, दिगुवा, देभई, सोहन, सालोन, लांच उदगवां, इंदरगढ़ आदि विद्यालयों से प्रतिवर्ष छात्रों का चयन नवोदय विद्यालय बीकर के लिए होना विद्यालय परिवार एवं जिले के लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर दोनों छात्रों को विद्यालय परिवार और जिला समिति की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
0 Views





